Hina Khan के पास नहीं है अपने बॉयफ्रेंड के लिए समय, क्या जल्द होने वाला है ब्रेकअप?

Hina Khan Relationship: हिना खान टिनसेलटाउन के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। वह सबसे लंबे समय तक चलने वाले डेली सोप, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा' के रूप में अपनी एक्टिंग से फेमस हुईं, जिसने उन्हें लोगों के बीच खूब पहचान दिलाई।
इसके बाद, हिना ने रियलिटी शो सहित कई अन्य हिट शोज में काम किया और यहां तक कि 2020 में 'हैक्ड' नाम की फिल्म में भी अपनी शुरुआत की। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ लंबे समय से एक स्टेबल रिश्ते में हैं।
अपनी नई फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड बबल से हाल ही में बातचीत में हिना खान ने अपनी बढ़ती हुई प्रोफेशनल काम और स्टेबल पर्सनल लाइफ के बीच सही बैलेंस बनाने के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि मुंबई में ज़्यादातर कामकाजी लोगों को अपनी निजी जिंदगी के लिए बिल्कुल भी समय नहीं मिल पाता है।
इसी तरह की बात करते हुए हिना ने बताया कि मुंबई आने के बाद उन्हें कभी भी अकेलेपन का एहसास नहीं हुआ। इसके पीछे की वजह बताते हुए हिना ने याद किया कि कैसे कॉलेज के दिनों में वह काफी पॉपुलर लड़की हुआ करती थीं और उन्होंने बताया कि कैसे लंबे समय तक उन्हें लड़कों से काफी अटेंशन मिला करती थीं।
इससे पहले, न्यूज़18 शोशा से बात करते हुए, हिना खान ने इस बात का खुलासा किया कि वह 77वें कान्स फ़िल्म फेस्टिवल 2024 में क्यों नहीं आीं। दिवा, जिन्होंने पहले 2019 और 2022 में इवेंट के रेड कार्पेट पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया था, उन्होंने बताया कि पिछली दो बार वह अपनी दो फ़िल्मों के प्रमोशन के लिए वहां गई थीं, इस बार उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं था, इसलिए वो कान्स फिल्म फेस्टिवल में नहीं गई थीं।
दिसंबर 2022 में हिना खान के अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से अलग होने की अफवाहें उड़ी थीं। इंटरनेट पर इस बारे में सुर्खियां छाई रहीं और लंबे समय तक दोनों में से किसी ने भी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications