हिना खान के साथ नोरा फतेही ने की ऐसी हरकत, फैंस ने किया ट्रोल कहा , ये तो चीप है
Recommended Video

हिना खान एक बार फिर ट्रोलर का शिकार हो गई हैं। इस बार उनके ट्रोलर होने की वजह वह खुद नहीं बल्कि नोरा फतेही हैं। बीते दिन नोरा फतेही ने अपने जन्मदिन के लिए खास पार्टी रखी थी। इस पार्टी के लिए उन्होंने पिंक रंग की एक खूबसूरत ड्रेस पहनी थीं।
वह हमेशा की तरह ग्लैमरस नजर आ रही थीं। जैसे ही उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। कई यूजर्स हिना खान हमला बोलने लगे। कुछ दिन पहले हिना ने डब्बू रत्नानी की पार्टी में देखा गया। वहां पर हिना इसी तरह के ड्रेस में दिखाई दीं जो कि नोरा ने अपने जन्मदिन पर पहना था।
ट्रोलर ने नोरा की जगह हिना को काफी बुरा भला कहा। भले ही नोरा ने हिना की ड्रेस कॅापी की हो। लेकिन आखिरकार हिना को इसके लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर ये चर्चा होने लगी कि आखिर दोनों में से कौन ज्यादा अच्छा दिख रहा है।

लोग नोरा की तारीफ करते हुए कहते लगे कि वो ज्यादा क्लासी लग रही हैं। हिना खान को पिंग रंग की ड्रेस को देख अधिकतर ट्रोलर का कहना था कि वह बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही हैं। उनकी ड्रेस चीप नजर आ रही है। इस पर हिना खान ने जवाब देते हुए एक वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि इन सब बातों पर ध्यान देने की बजाए लोगों को कुछ अच्छा काबिल करना चाहिए ।
हिना ने कहा कि उन्हें इन सबसे फर्क नहीं पड़ता है। हिना ने आगे कहा कि वह सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण को फॅालो करती हैं। अगर कई बार उन्होंने दोनों के लुक से कोई प्रेरणा ली है, तो इसका मतलब ये नहीं कि वह कॅापी कर रही हैं।
क्या आप जानते हैं कि टीवी के सभी स्टार्स भी बुरी तरह ट्रोल हो चुके हैं...यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications