हिना खान की हालत खराब, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर बोली- बिल्कुल एनर्जी नहीं बची...

Hina Khan Hospitalise: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के फैंस के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, हिना खान की तबीयत खराब हो गई है और ये हसीना अस्पतला में भर्ती हो गई है। इसकी जानकारी खुद हिना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें तेज बुखार है, जिसकी वजह से उन्हें एडमिट होना पड़ा।
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरे शेयर की है। पहली तस्वीर में थर्मामीटर नजर आ रहा है, जिसमें उनका बॉडी टेंपरेचर 102 दिखा रहा है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, मुझे तेज बुखार है और पिछली चार रातें मेरी बहुत खराब निकली।
मेरा लगातार 102-103 बॉडी टेंपरेचर बना हुआ है। अब एनर्जी नहीं बची है। जो लोग मेरे लिए चिंतित हैं, उन्हें बता दूं कि मैं जल्द ही बाउंस बैक करूंगी। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर बैठी नजर आ रही है और कैप्शन में उन्होंने लिखा- लाइफ अपडेट. चौथा दिन।
बता दें, बीते दिनों हिना खान अपनी फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को लेकर चर्चा में रही। इस फिल्म में एक्ट्रेस अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीत रही है। बता दें कि उनकी यह फिल्म 6 अक्टूबर को अमेरिका में रिलीज हो चुकी है, जो अब वहां शानदार प्रदर्शन कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications

