Hina Khan की सास ने एक्ट्रेस के संस्कारों पर उठाए सवाल, कहा- 'जैसी सीरियल में थी वैसी तो बिलकुल भी नहीं'

Hina Khan Mother In Law Revelation: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने जून 2025 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की। दोनों की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी, जहां हिना लीड एक्ट्रेस थीं और रॉकी क्रू का हिस्सा थे।
पति पत्नी और पंगा शो में एंट्री
शादी के बाद यह कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा - जोड़ियों का रियलिटी चेक' का हिस्सा बना। इस शो में सेलिब्रिटी कपल्स अपनी बॉन्डिंग और रिश्ते की समझ को अलग-अलग टास्क के जरिए साबित करते हैं। शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं।
सास ने किया बड़ा खुलासा
शो के लेटेस्ट एपिसोड में कपल्स की सासों को बुलाया गया था। इस दौरान हिना खान की सास ने बताया कि हिना रियल लाइफ में उतनी 'संस्कारी' नहीं हैं, जितनी वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आती थीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- 'बहू तो वैसी मिल गई जैसी सीरियल में चाही थी, लेकिन ये उतनी संस्कारी नहीं है, जितना शो में दिखाया गया था।'
हिना खान का करियर
हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। अक्षरा के रोल से वह घर-घर में फेमस हो गईं। यह शो टीवी इंडस्ट्री का सबसे लंबा चलने वाला सीरियल माना जाता है।
सोशल मीडिया पर शादी का जश्न
हिना खान ने बेहद सादे अंदाज में शादी की थी। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए हिना ने एक इमोशनल नोट लिखा- 'हम दोनों अलग-अलग दुनियाओं से आए थे, लेकिन प्यार ने हमें एक कर दिया। हमारे दिल मिल गए और हमने एक ऐसा रिश्ता बनाया जो हमेशा कायम रहेगा। आज हमारा मिलन प्यार और कानून में हमेशा के लिए जुड़ गया है।'
पति पत्नी और पंगा में कौन-कौन?
इस शो में सिर्फ हिना-रॉकी ही नहीं बल्कि कई और पॉपुलर जोड़ियां नजर आ रही हैं- रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, अविका गौर और मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी, सुदेश लेहरी और ममता लेहरी, गीता फोगाट और पवन कुमार, स्वरा भास्कर और फहद अहमद
कहां देख सकते हैं शो?
पति पत्नी और पंगा को आप JioHotstar पर देख सकते हैं। यहां कपल्स की असली केमिस्ट्री और मजेदार टास्क्स देखने को मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











