..................... Hina Khan Mother-in-Law Exposes Her Secrets on Pati Patni Aur Panga Promo Rocky Jaiswal Shocked - Hindi Filmibeat

Hina Khan सास से बनवाती हैं ढेर सारा खाना, फिर उसी की करती हैं बुराई, बहू के नखरों से हुईं परेशान

Hina Khan

Hina Khan Mother In Law Video: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आ रही हैं। इस शो में दोनों की जोड़ी को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इसी बीच शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें हिना खान की सास लता जायसवाल एक्ट्रेस की पोलपट्टी खोलती नजर आ रही हैं।

हिना की सास ने खोले राज

प्रोमो वीडियो में हिना की सास ने बड़े मजेदार अंदाज में अपनी बहू की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि घर में वो रोज तरह-तरह के स्वादिष्ट खाने बनाती हैं, लेकिन हिना खान को किचन और मसालों की ज्यादा पहचान नहीं है। इसके बावजूद हिना डिश देखकर बता देती हैं कि इसमें क्या ज्यादा है और क्या कम।

मुनव्वर ने लगाई आग

इसी दौरान शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी ने भी आग में घी डालते हुए मजाक में कहा- 'आता-जाता कुछ नहीं है लेकिन नखरे बहुत हैं।' इस पर लता जायसवाल हामी भरते हुए बोलीं- 'हां, बहुत नखरे हैं।' उनकी ये बात सुनकर हिना और रॉकी दोनों हैरान रह गए और वहां मौजूद हर कोई ठहाके लगाने लगा।

पहली बार स्क्रीन पर दिखीं सास

ये पहली बार था जब हिना खान की सास किसी टीवी शो में नजर आईं। उनका मजाकिया अंदाज देखकर दर्शक भी हंसी रोक नहीं पाए। हिना और रॉकी के लिए ये पल बेहद खास रहा क्योंकि उनकी असली फैमिली का कनेक्शन पहली बार शो का हिस्सा बना।

सीक्रेट वेडिंग का खुलासा

बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल ने 4 जून 2025 को चुपचाप शादी कर ली थी। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी थी। शादी के बाद से हिना अक्सर इंस्टाग्राम पर ससुरालवालों के साथ मजेदार रील्स शेयर करती रहती हैं। खासकर हिना और उनकी सास की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं क्योंकि दोनों के वीडियो बेहद फनी होते हैं।

हिना और रॉकी की लव स्टोरी भी काफी लंबी रही है। दोनों ने शादी से पहले लगभग 13 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। यही वजह है कि आज उनकी जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कपल्स में गिनी जाती है।

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X