तो क्या इस रिएलिटी शो में आने के लिए Hina Khan ने गुपचुप तरीके से की शादी? सामने आई सच्चाई!

Hina Khan Reality Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून को अचानक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको हैरान कर दिया। हिना ने अपने बॉयफ्रेंड, फिल्ममेकर और बिजनेसमैन रॉकी जायसवाल से एक प्राइवेट इवेंट में शादी कर ली। दोनों पिछले 13 सालों से रिश्ते में थे और अब उन्होंने इस रिश्ते पर शादी की मुहर लगा दी।
रिएलिटी शो में नजर आएंगे हिना और रॉकी
शादी के बाद अब ये कपल एक साथ एक रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आने वाला है। इस शो में हिना और रॉकी के अलावा कई और सेलिब्रिटी कपल्स होंगे। शो में कपल्स की केमिस्ट्री, नोक-झोंक और प्यार भरे पल दर्शकों को देखने को मिलेंगे।
कलर्स पर आएगा शो
शो के मेकर्स का कहना है कि यह रिएलिटी शो शादीशुदा जिंदगी की सच्चाई को मजेदार अंदाज में दिखाएगा। इसमें पार्टनर्स के बीच की समझ, मस्ती, प्यार और कभी-कभी होने वाली बहस भी देखने को मिलेगी। हालांकि शो की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होगा।
कब हुई पहली मुलाकात
हिना और रॉकी की लव स्टोरी की शुरुआत 2012 में हुई थी जब दोनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर मिले थे। हिना शो में लीड रोल में थीं और रॉकी उस शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। वहीं से दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
फैंस को दी खुशखबरी
हिना और रॉकी ने शादी की तस्वीरों के साथ एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया। उन्होंने लिखा- "हम दो अलग दुनिया से थे, लेकिन हमने एक साथ एक खूबसूरत जीवन बनाया। अब हम हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।"
रॉकी के बारे में
रॉकी जायसवाल का असली नाम जयंत जायसवाल है। वो फिल्ममेकर और बिजनेसमैन हैं और उन्होंने 'मितवा', 'ससुराल सिमर का', 'साथ निभाना साथिया', 'कुछ तो लोग कहेंगे' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे पॉपुलर टीवी शोज पर काम किया है।
बिग बॉस में किया ऐलान
रॉकी पहली बार पब्लिकली हिना के बॉयफ्रेंड के रूप में तब नजर आए थे जब वो 'बिग बॉस 11' के दौरान फैमिली वीक में घर के अंदर गए थे। जहां हिना हमेशा कैमरे के सामने रहती हैं, वहीं रॉकी कैमरे के पीछे काम करना पसंद करते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना
हिना की ये शादी उस समय हुई जब वो ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। ऐसे समय में रॉकी का साथ और प्यार उनकी ताकत बना। अब दोनों अपने नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं- बतौर पति-पत्नी और बतौर टीम।


Click it and Unblock the Notifications