कोमोलिका ' हिना खान' ने पानी में मचा दी हलचल, फैंस ने कहा Hot मौसम में आग लगा दी
कसौटी जिंदगी की से दूर होकर कोमोलिका यानी कि हिना खान इन दिनों वेकेशन का आनंद उठा रही हैं। बिना मेकअप के हिना खान परिवार संग मालदीव में हॅालीडे एन्जॅाय कर रही हैं। इस खास वेकेशन की कुछ तस्वीरें हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
जहां पर वह अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि बिग बॅास से निकलने के बाद हिना खान जितनी बोल्ड हुई हैं। उतना ही वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई हैं। अपने फैंस के साथ वह अपने हर पल की डिटेल शेयर करती रहती हैं।

फिर चाहे वह उनके निजी जिंदगी से जुड़ी हो या फिर प्रोफेशनल जिंदगी से। इन दिनों हिना की चमक काफी दूर तक फैली है। टीवी की दुनिया से लेकर बॅालीवुड तक। हिना खान काफी चर्चा में हैं।
फिलहाल अपने इस खास वेकेशन की कुछ तस्वीरें हिना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस ने कुछ खास कमेंट दिया है।
फैंस ने लिखा है कि इतने हॅाट मौसम में हिना आप पानी में आग लगा रही हैं। चलिए फिर इंतजार किस बात का। आप भी देखिए हिना के इस खास वेकेशन की ये हॅाटनेस से भरी हुई तस्वीरें.. जिस पर से नजर हटाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगी।
यहां देखिए हिना के अब तक के वेकेशन की खास तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications