इस हसीना को नहीं भाई ग्लैमर की दुनिया! गांव में जाकर अब चूल्हे में बना रही रोटियां

Hina Khan Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हिना खान अपनी निजी जिंदगी की झलक आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस को देती रहती हैं और एक बार फिर से उन्होंने सोशल मीडिया फैंस को अपनी जिंदगी की झलक शेयर की है।
हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वो रोटी बनाती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद वो रोटी को चूल्हे पर रखे तवे पर पकाने की कोशिश करती हैं। अच्छी तरह से रोटी पकने पर हिना खान काफी खुश हो जाती हैं। वीडियो के दूसरे शॉट में हिना खान गुलेल से पत्थर फेंकती नजर आ रही हैं। फिर वो एक बच्चे को गले से लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा- 'मैंने पहली बार गांव के चूल्हे पर गोल रोटी बनाई। गुलेल से मार्बल भी उड़ाए।'
हिना खान के इस वीडियो को देखकर अगर आपको लग रहा है कि वो अब ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर गांव में शिफ्ट हो गई हैं तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है वो इन दिनों एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और इसी वजह से वो गांव की दुनिया को एक्सप्लोर कर पा रही हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिना खान पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वो गिप्पी ग्रेवाल के अपोजिट फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' में नजर आने वाली हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के लिए वो पंजाब पहुंची हैं। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म पंजाब और कनाडा में शूट होगी और साल 2024 तक इस फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा।
गिप्पी ग्रेवाल की इस फिल्म के बारे में बात करें तो इस फिल्म में उनका बेटा शिंदा ग्रेवाल भी है और ये फिल्म उसी के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। इससे पहले गिप्पी ग्रेवाल अपने बेटे शिंदा ग्रेवाल के साथ फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' में भी नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications