कसौटी जिंदगी की 2: कोमोलिका 'हिना खान' शो से बाहर, फैंस को तगड़ा झटका !
कसौटी जिंदगी की 2 की शुरुआत पिछले साल हुई। शुरू में हिना खान की एक झलक दिखाई दी। फिर शो से हिना के किरदार कोमोलिका को गायब कर दिया गया। इसके पीछे की वजह हिना खान की बॅालीवुड डेब्यू फिल्म बताई गई। एक बार फिर से कोमोलिका शो से जाने वाली हैं।
वो भी हमेशा के लिए। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि हिना खान के शो में आने से प्रेरणा और अनुराग की कहानी को टीआरपी का ट्विस्ट मिला है। टीआरपी में ये शो लगातार उछाल मार रहा है। हिना के जाने से शो का क्या होगा ये तो कहना मुश्किल है। फिलहाल इस पूरे मामले में हिना खान ने खुलासा किया है।

हिना ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि मार्च के बाद मैं इस शो का हिस्सा नहीं रहूंगी। इसकी वजह मेरी फिल्म है। शो में वापसी पर हिना का कहना है कि इसकी जानकारी मुझे नहीं। मैं शो पर आ भी सकती हूं और नहीं भी। ये भी कहा जा रहा था कि हिना अपने किरदार की स्पेस से खुश नहीं है।
शायद इस वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है। इस पर हिना ने बताया कि मेकर्स चाहते हैं कि मैं इस शो का हिस्सा बनी रहूं। फिल्म के कारण मेरे लिए यह कर पाना मुश्किल है। भविष्य में मेरे पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं। देखते हैं मैं इन सबको कैसे मैनेज करती हूं।
यहां देखिए कोमोलिका की बेहद सेक्सी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications