..................... hina khan latest sexy back photoshoot | hina khan sexy hot pics | hina khan instagram pics - Hindi Filmibeat

PICS: कोमोलिका को बाय करने से पहले हिना खान का एक और सुपर सेक्सी फोटोशूट वायरल

By Staff

हिना खान, टीवी की दुनिया का बेहद चर्चित नाम है। एक ज़माना था कि उन्होंने अक्षरा बनकर सबका दिल जीता था। लेकिन अब वो अपने सेक्सी अवतार से लोगों के होश उड़ाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.6 मिलियन फॉलोअर हैं और हिना खान के ये फैन, बिना नागा उनकी हर तस्वीर लाइक भी करते हैं और शेयर भी।

हिना खान फिलहाल कसौटी ज़िंदगी की 2 में कोमोलिका के किरदार में नज़र आ रही हैं। लेकिन जल्दी ही वो सीरियल से अलविदा लेने वाली हैं। हालांकि कोमोलिका को बाय करने से पहले हिना खान ने एक और सेक्सी फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें तेज़ी से इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

हिना खान ने अपने करियर की शुरूआत, स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ की थी। इस सीरियल में तानपूरा पकड़े ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान, गाती हुई भोली भाली सी लड़की सबको पसंद आई थी। राजन शाही के इस सीरियल में अक्षरा के किरदार से हिना सबकी चहेती बनीं।

hina-khan-latest-sexy-back-photoshoot-hina-khan-sexy-hot-pics-hina-khan-instagram-pics

लेकिन सीरियल छोड़कर उन्होंने सबको चौंका दिया। पर झटका फैन्स को तब लगा जब हिना एकदम अलग से स्टाईलिश और सेक्सी अवतार में बिग बॉस में नज़र आईं। इस सीज़न में किसी ने हिना को प्यार दिया तो किसी ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। लेकिन कोई उन्हें इगनोर नहीं कर पाया।

अब हिना खान, कसौटी ज़िंदगी की, छोड़ने के बाद अपने फिल्म डेब्यू की तैयारी में जुट गई हैं। हिना केवल मार्च तक सीरियल में दिखाई देंगी। इसके बाद उन्हें अलीशा पवार, अनीता हसनंदानी, क्रिस्टल डीसूज़ा में से कोई रिप्लेस करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X