..................... Hina Khan kept her first fast, no longer worried about cancer during Ramadan, pictures went viral - Hindi Filmibeat

रमजान आते ही हिना खान को नहीं रही कैंसर की चिंता, ट्रीटमेंट के दौरान रखा पहला रोज, तस्वीरें!

hina khan

Hina Khan Fast During Cancer Treatment- हिना खान टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं और इस वक्त अपने कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर चर्चा में हैं। रमजान 2025 की धूम है और पूरी दुनिया में इस पवित्र महीने का स्वागत किया गया है।

रमजान में पूरी दुनिया के मुसलमान रोजे (व्रत) रखते हैं और ये सिलसिला पूरे महीने जा रहता है। हिना खान ने भी पहला रोजा रखा है और इसका पता तब चला जब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

इस तस्वीर में हिना खान को हिजाब बांधे देखा जा सकता है। गौरतलब है कि उनके साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं जो कि काफी खुश हैं। ऐसे में लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं और कुछ का कहना है कि ट्रीटमेंट के दौरान भी वो रोजा रख रही है। हिना खान के फैंस को तस्वीर काफी पसंद आई है।

खुश हैं हिना खान

हिना खान काफी समय से ब्रेस्ट कैंसर की समस्या से जूझ रही हैं। कुछ दिनों पहले कीमोथेरेपी करवाकर उन्होने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी पोस्ट की थी। इलाज चल रहा है और फैंस प्रार्थना कर रहे हैं।

हिना खान ने इस दौरान काफी शानदार तस्वीरें साझा की वो खुश लग रही हैं और उनके रमजान लुक की भी तारीफ हो रही है। अक्सर देखा जाता है कि हिना खान कुछ ना कुछ करके सोशल मीडिया पर फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती हैं। हिना खान की ड्रेस की तारीफ हो रही है और वो फूलों के साथ पोज देती दिख रही हैं। हालांकि कई बार वो अपने रिलेशनशिप की वजह से ट्रोल होती हैं।

वर्कफ्रंट

भले ही वो बीमार हैं और इलाज कर रही हैं लेकिन वो इवेंट्स में जाती रहती हैं। हालांकि वो किसी बड़े प्रोजेक्ट का अभी हिस्सा नहीं है। हाल ही में बिग बॉस में उन्होने एंट्री मारी थी और सलमान खान के साथ ढेरों बातें की थी। फिलहाल आप देखिए हिना खान की ये तस्वीरें..

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X