हिना खान हैं नागिन 5, नए सीज़न की धमाकेदार शुरूआत, देखिए तस्वीरें
कलर्स के शो नागिन 4 का फिनाले इस हफ्ते है जिसके बाद सीधा नागिन 5 शुरू हो जाएगा और नागिन 5 के प्रोमो में नई नागिन का चेहरा दिख चुका है। और दर्शकों का मानना है कि ये नई नागिन कोई और नहीं बल्कि सबकी चहेती हिना खान हैं।
दरअसल, नागिन 4 इस हफ्ते, ग्रांड फिनाले के साथ अपने सारे राज़ पर से परदा उठाएगा और अगले सीज़न की शुरूआत तुरंत ही हो जाएगी जिसका प्रोमो बाहर आ चुका है।

और इस प्रोमो में नागिन 5 की नई नागिन की केवल आंखें दिख रही हैं और ये आंखें हिना खान की मानी जा रही हैं। खबरें थीं कि इस रोल के लिए हिना खान और दीपिका काकर के बीच कड़ी टक्कर हुई।
हालांकि नागिन के लिए क्रिस्टल डीसूज़ा और सुरभि चांदना के नाम भी सामने आ रहे थे। साथ ही ये भी तय है कि इस सीज़न से अनीता हसनंदानी शो का हिस्सा नहीं रहेंगी।
अब देखना है कि हिना खान अपने नए अवतार में लोगों को कैसे रिझा पाती हैं। वैसे आपको याद दिलाते हैं हिना के भोली भाली अक्षरा से लेकर सेक्सी कोमोलिका बनने तक का सफर -


Click it and Unblock the Notifications
