कैंसर के बाद इस बीमारी से जूझ रही हैं Hina Khan, कीमो थेरेपी से हुए ये साइड इफेक्ट

Hina Khan is struggling with this disease after cancer: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। हिना खान ने जून में फैन्स को यह बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। उनका ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है उनकी कीमोथेरेपी भी शुरू हो चुकी है। हिना अपने फैन्स से लगातार जुड़ी रहती हैं वह अपने फैन्स से अपने हर एक अपडेट के बारे में बताती हैं कि अब क्या अगला स्टेप होगा। बता दें कि एक्ट्रेस लगातार अस्पताल से चक्कर काट रही हैं ऐसे में उन्होंने समय निकालकर वेकेशन पर जाने का प्लान किया। एक्ट्रेस परिवार के साथ लोनावला गई थी। जिससे उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ।
जहां हिना खान की वेकेशन वीडियो देख फैन्स इतने खुश थे तो वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी से जुड़ी एक खबर फैन्स के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने हाल ही में पोस्ट किया है और उन्होंने बताया है कि उन्हें Mucositis हो गया है। दरअसल mucositis किसी भी बड़ी बीमारी जैसे कैंसर में दी जाने वाली थेरेपी की वजह से हो जाता है। म्यूकोसाइटिस की वजह से मुंह और आंतों में सूजन आ सकती है। इससे मुंह में सूखापन, जीभ में सफेद पैच, मुंह में छाले, खाना खाते समय दर्द होना, निगलने में परेशानी होना जैसी कई परेशानियां आ जाती हैं।
एक्ट्रेस अपनी पोस्ट में लिखती हैं कि कीमोथेरेपी के बाद एक और साइड इफेक्ट म्यूकोसाइटिस हो गया है। हालांकि इसके इलाज के लिए मैं डॉक्टर्स की सलाह का पालन कर रही हूं। अगर आपमें से कोई इससे गुजर चुका है तो कोई उपाय बताएं। कृपया सुझाव दें। यह बहुत कठिन होता है क्योंकि इससे आप खा नहीं सकते। अगर आप मुझे कोई सलाह देंगे तो मुझे इससे मदद मिलेगी। बात दें कि हिना का यह पोस्ट देखने के बाद जहां एक यूजर ने लिखा आप लिक्विड डाइट लो तो वहीं दूसरे ने कहा आप दही या कोकोनट वॉटर पियो। बता दें कि फैन्स हिना के लिए लगाता प्रार्थना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











