हिना खान ने कर ली शादी ? मांग में सिंदूर भरे नजर आईं एक्ट्रेस, दी फैन्स को Eid की बधाई

Hina Khan

Hina Khan Latest Video Viral: हिना खान (Hina Khan) इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वे आए दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती हैं जिसकी वजह से वह लाइमलाइट में आ जाती हैं। हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर फैन्स को ईद की बधाई देने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान के अवतार को देख फैन्स के होश उड़ गए हैं। जी हां, हर कोई इस वीडियो में हिना खान को देख हैरान रह गए हैं।

हिना खान ने भरा मांग में सिंदूर
ईद के मौके पर हिना खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए फैन्स को बधाई दी है। इस वीडियो में हिना खान ने खुद को चादर से पूरी तरह से कवर कर रखा है। इसी के साथ ही उन्होंने मांग में सिंदूर भी भरा है। उनके इस अवतार ने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं, लेकिन आगे ही हिना खान इस बात का खुलासा भी करती नजर आती हैं।

वीडियो में कही ये बात
वीडियो में हिना खान कहती है कि ईद मुबारक, मेरी इस तरह की आवाज के लिए मैं क्षमा मांगती हूं। मेरी तबियत थोड़ी सी खराब है। मेरी आवाज भी चली गई है, लेकिन मैं ये चाहती थी कि आपको ईद की बधाई दूं और हां मेरी शादी नहीं हुई है। ये मेरा गेटअप है। इसीलिए मैंने खुद को कवर कर रखा है और मैंने इस तरह से सिंदूर लगाया है। पर मैं सच में चाहती थी आपको ईद की बधाई देना इसलिए वीडियो बनाया है। मुझे उम्मीद है कि आप लोग अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी ईद मना रहे होंगे और आपके रोजे बहुत अच्छे गए होंगे। इसके बाद हिना खान हंसने लगती हैं और कहती हैं कि ओके मेरी आवाज ही नहीं निकल रही है।

लंबे समय से डेट कर रही हैं रॉकी को
आपको बता दें कि हिना खान रॉकी जायसवाल को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों के रिलेशनशिप को 12 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों की मुलाकात ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी। तब से ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं। वहीं बिग बॉस सीजन 11 में हिना खान ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X