..................... हिना खान इंस्टाग्राम बोल्ड डांस मूव्स दीपिका पादुकोण पठान लांग बेशरम रंग।Hina khan Instagram bold dance moves on Deepika padukone Pathaan song besharam rang - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण को भूलकर देखिए ' बेशरम रंग' सांग पर Hina Khan का सबसे Hot डांस

Hina Khan

Hina Khan Dance on Besharam Rang Song:शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यह गाना चर्चा में आ गया है। यहां तक कि इस पर कई सारे रील वीडियो भी बनने शुरू हो गए हैं। विवादों के बीच में घिरे रहने के बाद भी शाहरुख और दीपिका का सां बेशरम रंग इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। कई सेलेब्स ने इस पर अपना डांस मूव्स दिखाते हुए वीडियो बनाया है।

इन सबके बीच बिग बॅास फेम हिना खान का वीडियो वायरल हो रहा है। कई सेलेब्स ने इस गाने पर इंस्टाग्राम रील्स बनाना शुरू कर दिया है। स्टाइलिश हिना खान ने तो अपने सेक्सी डांस मूव्स से इस रील वीडियो में आग लगा दी है। हिना खान ने पठान के गाने पर ऐसा रील वीडियो बनाया है फैंस इसे फायर नाम दे रहे हैं। हिना खान ने इस गाने के लिए गोल्डन ड्रेस पहन रखी है। साथ ही ओपन हेयर बालों को वन साइड रखते हुए अपना कातिलाना डांस मूव्स दिखा रही हैं।

अपनी अदा के साथ हिना खान इस गाने में दीपिका पादुकोण को टक्कर देती हुई दिख रही हैं। हिना खान के इस बेशरम डांस को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ कमेंट बॉक्स में करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हिना खान के इस वीडियो को 3 लाख के करीब लाइक मिलने वाले हैं। बता दें कि हिना खान को डांस का काफी शौक है।

इस वीडियो में हिना के पैर के शॅार्ट के साथ उनके कई सारे क्लोज अप सीन भी लिए गए हैं। सेक्सी फिगर को फ्लॅान्ट करते हुए हिना खान इस गाने को सिजलिंग बनाते हुए दिख रही हैं। इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए हिना खान ने दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान को भी टैग किया है। फिलहाल ज्यादा देरी ना करते हुए चलिए आपको दिखाते हैं हिना खान का वायरल वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X