हिना खान के ₹10 करोड़ के आलीशान घर का इनसाइड टूर, बाथरूम से लेकर वैनिटी रूम तक सब कुछ है रॉयल!
Hina Khan Home Tour: हिना खान टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्हें यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा का किरदार निभा कर घर-घर में एक खास पहचान मिली है।

लेकिन हिना खान नई सालों की मेहनत के बाद में सिर्फ इंडस्ट्री में ही अपनी पहचान नहीं बनाई है बल्कि शोहरत और दौलत दोनों कमा ली है। अभी के वक्त में हिना खान करोड़ की संपत्ति के मालकिन बन चुकी हैं।
10 करोड़ की लग्जरी घर में रहती है हिना खान
मुंबई में हिना खान एक बहुत ही लैविश घर में रहती है और इसकी कीमत तकरीबन 10 करोड़ की बताई जाती है। कई बार सोशल मीडिया पर वह अपने खूबसूरत घर की झलक को शेयर करती हुई भी नजर आ जाती है।
हिना खान के घर का लिविंग रूम है बेहद खूबसूरत
अगर हम हिना खान के घर के लिविंग रूम की बात करें तो यह सबसे वेलकमिंग कमरों में से एक है। इसको लग्जरी और एलिगेंस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यहां पर बहुत ही आरामदायक सीटिंग सिस्टम क्लासी फर्नीचर से लेकर आर्टिस्टिक पेंटिंग और कई तरीके के ऐसे आइटम है जो इस लिविंग रूम को बहुत खास बना देते हैं।
हिना खान के घर की सबसे खास बात यह है कि उनके घर से शानदार सिटी व्यू, बड़ी खिड़कियों से मुंबई के स्काईलाइन का सुंदर नजारा देखने के लिए मिलता है। दिन में यहां पर हलचल देखने को मिलती है तो रात में शहर की जगमगाती हुई लाइट बहुत ही खूबसूरत नजर आती है।
हिना खान के घर का डायनिंग एरिया
हिना खान के घर का डायनिंग एरिया भी बहुत क्लासी और एलिगेंस नजर आता है। स्टाइलिश डाइनिंग टेबल से लेकर टेबल रनर, फ्रेश फूल और मैचिंग टेबल वेयर इसको एक फाइन डायनिंग जैसा माहौल दे देते हैं। पास में लगी खिड़कियां नरम रोशनी देती हैं। जिससे इस कमरे की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
हिना खान के घर की हर एक चीज बहुत ही ध्यान से डिजाइन की गई और फोटो रेडी नजर आती है। उनके घर में टेक्सचर वॉल्स से लेकर बहुत ही खूबसूरत डेकोर आइटम, अलग-अलग सजावटी चीजें और स्टाइलिश फर्नीचर लगा हुआ है।
वैनिटी रूम भी है बेहद खूबसूरत
हिना खान का वैनिटी रूम भी किसी सेलिब्रिटी की ड्रेसिंग रूम जैसा नजर आता है। वैनिटी रूम में एक बहुत ही बड़ा आईना और चारों तरफ ब्राइट बल्ब लगे हुए हैं। जो मेकअप और फोटोशूट के लिए परफेक्ट साबित होते हैं।
बाथ एरिया में फोटोशूट करवा चुकी है हिना खान
हिना खान के घर का बाथ एरिया भी काफी ज्यादा रॉयल बनाया गया है और इसमें एक वाइट कलर का बड़ा सा बाथटब भी है। जहां पर वह ग्लैमरस फोटोशूट भी करवा चुकी है।
हिना खान के घर की किचन है खास
हिना खान की किचन की बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। किचन में सारी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है और उसी तरीके से डिजाइन बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications