ईद पर शरारा में हिना खान ने दिखाया हॉट अवतार, खूबसूरत तस्वीरें कर देंगी आपको इंप्रेस
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने ईद पर खूबसूरत फोटो शेयर की। ईद सेलिब्रेशन से हिना खान ने सूट में खूबसूरत फोटो शेयर कर फैंस को दीवाना बनाया। हॉट लुक में हिना खान काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। हिना खान की इस तस्वीर पर उनके दोस्तों और स्टार्स ने कमेंट्स कर हिना की जमकर तारीफ की।
हिना खान इन तस्वीरों में रेड शरारा पहने डार्क मेकअप किए खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस ने कहा ईद मुबारक। इन तस्वीरों पर एक्टर अर्जुन बिजलानी, रश्मि देसाई से लेकर तमाम स्टार ने जमकर तारीफ की।

हाल में ही हिना खान का गाना बारिश बन जाना रिलीज हुआ। इस गाने में हिना के अपोसिट शाहीर शेख नजर आए। ये गाना सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हुआ और यू्ट्यूब पर भी हिट साबित हुआ।

सोशल मीडिया क्वीन
हिना खान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। हिना खान को लाखों फैंस फॉलो करते हैं और वह तमाम टीवी एक्ट्रेसेज में खूब लोकप्रिय हैं। वह आए दिन नई तस्वीरें शेयर करती हैं।

रेड लुक में बेहद खूबसूरत
इस रेड शरारा में हिना खान काफी खूबसूरत लग रही हैं। रेड आउटफिट हिना पर काफी जच रहा है। मैचिंग लिपस्टिक और खुले बालों में वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।

हिना के पिता का निधन
कोरोना काल में हिना खान के पिता का निधन हो गया। हाल में ही हिना खान ने पिता की तस्वीरें शेयर कर बताया कि उनके पिता को गए 3 महीने बीत चुके हैं।

हिना खान को हुआ था कोरोना
हिना खान पर एक साथ दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले पिता का निधन हो गया और फिर कोरोना की शिकार। इस चलते वह मां से भी दूर हो गईं और इस पीड़ा को उन्होंने सोशल मीडिया पर बयां किया था। हिना ने बताया कि वह पिता के जाने के बाद मां को भी नहीं संभाल पाई क्योंकि कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया।
बता दें हिना खान को टीवी जगत में ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से फेम मिला। इसके बाद वह बिग बॉस में नजर आईं और फिर कई फिल्में भी कीं। आज के समय में वह इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications