शादी के चंद दिनों बाद ही अस्पताल पहुंचीं Hina Khan, हनीमून मनाने निकलीं लेकिन...

Hina Khan

Hina Khan in Hospital: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से चुपचाप शादी कर ली। दोनों पिछले 13 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और आखिरकार 4 जून को दोनों ने शादी कर ली। जैसे ही हिना ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, उनके फैंस हैरान रह गए।

पति संग हनीमून पर हिना

अब शादी के बाद हिना अपने पति रॉकी के साथ हनीमून पर निकल गई हैं, लेकिन इस बीच उन्हें दांत दर्द ने परेशान कर दिया। रॉकी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो और हिना रेगिस्तान में डूबते सूरज का मजा ले रहे हैं। दोनों की यह रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। रॉकी ने कैप्शन में लिखा- "कुदरत की पॉजिटिव एनर्जी हमारे रिश्ते में और प्यार और अपनापन भर दे।"

इसके बाद हिना ने अपने इंस्टा स्टोरी में एक फोटो डाली जिसमें वो डेंटिस्ट के पास बैठी थीं। उन्होंने फोटो में लिखा- "दुल्हन को दांत में दर्द है।" साथ ही उन्होंने क्लिनिक की तस्वीरें भी शेयर कीं।

फैंस ने भेजी दुआएं

हिना की ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस थोड़े परेशान हो गए लेकिन सबने उन्हें जल्दी ठीक होने की दुआ दी। आपको बता दें कि हिना इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 3 से लड़ रही हैं और इलाज के दौरान भी वो हिम्मत से हर पड़ाव पार कर रही हैं। वो अपनी बीमारी से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस और भी ज्यादा प्रेरित हो रहे हैं।

सादगी भरी शादी ने जीता सबका दिल

हिना की शादी काफी सिंपल और खूबसूरत रही। उन्होंने एक साधारण सी साड़ी पहनकर शादी की और मेकअप भी बहुत हल्का रखा। उनकी सादगी और शांति से भरी इस शादी को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला। हिना की मेहंदी वाली तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X