शादी के 1 महीने बाद ही ससुराल से तंग हुई हिना खान, पति से खटपट शुरू, बोली मुझे चैन से…

Hina Khan

Hina Khan Viral Video: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थीं। 13 साल के लंबे अफेयर के बाद, 4 जून को हिना ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ सात फेरे लिए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इसके साख ही फैंस ने उनकी नई जर्नी पर खूब प्यार लुटाया था। हर कोई जानता था कि हिना अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं और अक्सर ससुरालवालों की तारीफ करती नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है।

दरअसल, एक महीने पहले शादी के बंधन में बंधी हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर पहले तो लगा कि शायद हिना वाकई ससुरालवालों से परेशान हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली।

ससुरालवालों दिक्कत क्या है

वीडियो में हिना ऊपर की तरफ बड़े गौर से कुछ देख रही होती हैं, जैसे कि वो किसी स्टैच्यू की तरह खड़ी हों। तभी उनके पति रॉकी और ससुराल के बाकी सदस्य उनके पास आते हैं और वे भी ऊपर देखने लगते हैं। सब कुछ बहुत गंभीर लग रहा होता है। अचानक हिना जोर से छींक देती हैं! उनकी छींकने की आवाज सुनकर सभी चौंक जाते हैं। वीडियो के कैप्शन में हिना ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ससुरालवालों दिक्कत क्या है, चैन से छींकने भी नहीं देते।"

इस वीडियो को देखकर पहले लोग थोड़ा हैरान हुए, लेकिन जैसे ही उन्होंने कैप्शन पढ़ा और वीडियो का एंड देखा, उनकी हंसी नहीं रुकी। यह एक प्रैंक वीडियो था जिसे हिना ने अपने फैंस के साथ साझा किया था। रॉकी और उनके ससुरालवाले भी इस प्रैंक में उनके साथ शामिल थे, और उनका रिएक्शन भी बेहद फनी था। वीडियो देखकर यूजर्स की हंसी नहीं थम रही है और वे इस फनी कंटेंट को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह वीडियो बताता है कि हिना अपनी नई शादीशुदा जिंदगी को कितने हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में जी रही हैं। ससुरालवालों के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी दिख रही है, और ये वीडियो बस एक मस्ती-मजाक का हिस्सा था। हिना और रॉकी की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी, जहां रॉकी शो के प्रोड्यूसर थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और 13 साल के रिलेशनशिप के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। उनकी ये जोड़ी फैंस के बीच हमेशा से ही काफी पॉपुलर रही है।

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X