Hina Khan की शादी से वीडियो आया सामने, नम आंखों के साथ पति रॉकी जायसवाल से किए कई वादे

Hina Khan

Hina Khan Wedding Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने फैंस को तब चौंका दिया जब उन्होंने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी की तस्वीरें शेयर कीं। अब हिना का अपनी शादी से एक इमोशनल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो और रॉकी एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और शादी के कागजों पर साइन करते नजर आ रहे हैं।

हिना का वीडियो आया सामने

वीडियो में हिना की आंखें नम हैं और वो दिल से रॉकी को शुक्रिया कहती दिख रही हैं। हिना ने वीडियो में कहा- 'ये शादी का आम वचन नहीं, एक एहसास है। जब कोई इंसान मुझे मेरी कमियों के साथ अपनाता है, तो वो दुनिया का सबसे बड़ा गिफ्ट होता है। मुझे नहीं पता कल क्या होगा, लेकिन आज इस प्यार के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।"

रॉकी ने भी जताया प्यार

रॉकी ने भी हिना के लिए अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा- "हिना मेरी दुनिया ही नहीं, मेरी आत्मा और मेरा दिल हैं। सब कुछ तभी अच्छा लगता है जब वो मुस्कुराती है।"

हिना और रॉकी ने शेयर की थीं तस्वीरें

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए हिना और रॉकी ने लिखा- "हम दो अलग-अलग दुनिया से आए, लेकिन अब हमने मिलकर प्यार की एक दुनिया बना ली है। हमारे दिल अब एक साथ धड़कते हैं और ये रिश्ता हमेशा के लिए है। हम आप सभी से दुआएं और प्यार चाहते हैं।"

13 साल पुराना रिश्ता शादी के बंधन में बंधा

हिना और रॉकी की पहली मुलाकात टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। दोनों पिछले 13 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब आखिरकार उन्होंने शादी कर ली है। यह शादी सादगी और इमोशंस से भरी रही, जिसने हिना के फैंस का दिल जीत लिया है। हिना और रॉकी की ये जोड़ी सोशल मीडिया पर 'HiRo' के नाम से मशहूर है और अब उनकी शादी की खबर से हर तरफ खुशी की लहर है।

More from Filmibeat

Read more about: hina khan rocky jaiswal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X