Hina Khan से शादी कर खुश नहीं हैं Rocky Jaiswal ? सरेआम हुआ झगड़ा, VIDEO देख दंग रह गए फैन्स

Hina khan

Hina Khan Rocky Jaiswal Video Viral: टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के बल पर खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि हिना खान ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी रचाई थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं, लेकिन लगता है कि अब शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में झगड़े होने शुरू हो गए हैं।

हिना खान ने लगाई पति की बुरी तरह फटकार

शादी के बाद हिना खान अपने इंस्टा हैंडल पर नए-नए कंटेंट डाल रही हैं। हिना खान कभी अपने ससुराल वालों से सेवा करवाती दिखती हैं तो कभी वह पति पर हुक्म चलाती नजर आती हैं, लेकिन फिलहाल तो हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिना खान ना तो पति पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं और ना ही उनसे प्यार से बात करती दिख रही हैं बल्कि इस वीडियो में तो हिना खान पति रॉकी जायसवाल से ऊंची आवाज में बात करती हैं और सरेआम उनसे झगड़ा करती नजर आती हैं।

वीडियो देख दंग रह गए फैन्स

इस वीडियो में हिना कहती हैं कि '10 साल हो गए हमारी शादी को कैसे बीत गए ये साल पता ही नहीं चला' इसपर रॉकी जायसवाल कहते हैं कि 'मैं बोलूं ?' तभी हिना खान उनपर बुरी तरह बरस पड़ती हैं। वह रॉकी को बुरी तरह फटकारते हुए कहती हैं कि- 'चुप हो जाओ मैं बोल रही हूं ना'। हिना को इतना गुस्सा करता देख रॉकी चुप हो जाते है। बता दें कि हिना और रॉकी का यह झगड़ा रियल नहीं है बल्कि दोनों फनी रील बनाने के इस वीडियो को बना रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स भी आए हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना ही खौफ होना चाहिए पतियों को। वहीं दूसरे ने लिखा-रियल लाइफ में भी दोनों ऐसे ही झगड़ते हो क्या ?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X