कार्डियक अरेस्ट के कारण हिना खान के पिता का निधन, आखिरी वक्त में पिता से दूर हुईं एक्ट्रेस
कोरोना महामारी के बीच टीवी एक्ट्रेस हिना खान के परिवार को गहरा सदमा लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिना खान के पिता का निधन मंगलवार यानी कि आज उनके मुंबई स्थित घर में हुआ है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।
खबरों के अनुसार हिना के पिता के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। इस वक्त हिना खान के पूरे परिवार को गहरा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि हिना खान इस दौरान मुंबई में नहीं थीं। बल्कि अपने काम के सिलसिले में वह कश्मीर गई हुई थीं।

हिना खान सोशल मीडिया पर बीते दो दिन से एक्टिव भी नहीं हैं। हिना खान और उनके पिता के बीच के रिश्ते की झलक उनके इंस्टाग्राम पर कई बार झलकती हुई दिखाई दे चुकी है। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पापा के लिए एक खास वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं। जहां पर पिता और बेटी के बीच की दोस्ती की खास झलक साफ दिखाई दे रही है। जाहिर सी बात है कि हिना खान के लिए ये काफी दुख से भरा समय है।
हिना खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर को लेकर कई मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्होंने अपने परिवार से एक्टिंग के लिए बात की थी तो उनकेे पिता काफी नाराज हुए थे। लेकिन वक्त के साथ उन्हें हमेशा माता-पिता का साथ मिला है। बता दें कि कुछ दिन पहले गौहर खान भी अपने पिता को खो चुकी हैं। गौहर खान और हिना खान एक साथ बिग बॅास 14 में नजर आए थे। हिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से लोकप्रियता हासिल की। बिग बॅास ने उनके फेम को बढ़ाया है।


Click it and Unblock the Notifications