पीरियड्स में शूटिंग करने पर खराब हुई हसीना की हालत, दर्द में बोली- 'काश! पीरियड्स के पहले दो दिन...'

Hina Khan

Hina Khan Periods Leave: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में अक्षरा का किरदार निभाकर हिना खान ने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। बता दें कि आज के वक्त में वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि अभी तक उन्हें कई फिल्मों और सीरीज में भी देखा जा चुका है।

लेकिन हाल ही में हिना खान ने पीरियड्स में शूटिंग को लेकर बात की थी। उनका कहना है कि पीरियड्स के दौरान दो दिनों तक एक्ट्रेस के पास शूटिंग न करने का ऑप्शन होना चाहिए। खासकर तब जब कोई भागने वाला सीन शूट करना हो। एक्ट्रेस ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पीरियड्स के दो दिनों तक शूटिंग न करने पर जोर देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था।

हिना खान ने अपनी इस पोस्ट में यह लिखा था कि "काश... मेरे पास पीरियड्स के दौरान दो दिन तक शूट ना करने का कोई ऑप्शन होता। मैं कुछ बढ़ा-चढ़ा कर नहीं कह रही हूं। 40 डिग्री की गर्मी में दर्दनाक पीरियड क्रैंप्स के दौरान आउटडोर लोकेशन पर शूट करना काफी दर्दनाक हो सकता है। इसमें मूड स्विंग्स के अलावा डिहाइड्रेशन भी होता है।"

हिना खान ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि "कई बार तो गर्मी की वजह से रैशेज भी हो जाते हैं और डिसकम्फर्ट भी काफी ज्यादा होता है। ब्लड प्रेशर भी लो हो जाता है। इतनी गर्मी में इस तरीके का कोई शूट करना जिसमें बहुत ज्यादा भागने की जरूरत है तो यह पागल कर देता है।" हालांकि एक्ट्रेस की इस पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि वह पीरियड्स के दौरान शूटिंग से 2 दिन की छुट्टी चाहती हैं।

अगर हम हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में पंजाबी फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' में उन्हें देखा गया था। इसी के अलावा आपको बता दें कि इस फिल्म में उन्हें गिप्पी ग्रेवाल के अपोजिट में देखा गया था। अब जल्दी ही उन्हें कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'नामाकूल' में भी देखा जाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X