इच्छाधारी नागिन बनकर 'हिना खान' लेंगी प्यार का बदला, NAAGIN 5 का प्रोमो VIDEO, टीआरपी तोड़ !
एकता कपूर एक बार फिर से टीवी पर अपने सबसे चर्चित शो के साथ वापसी कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं नागिन 5 की। हिना खान के साथ इस बार नागिन के पांचवें सीजन का आगाज होने जा रहा है। इस बार नागिन 5 में हिना खान मुख्य किरदार निभा रही हैं। उनके इस लुक की काफी चर्चा हो रही है।
वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस बार शो में नई कास्टिंग की गई है। जहां पर हिना खान के साथ मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर भी होंगे। ये सभी अपने दिलचस्प किरदार से इस बार कहानी में कई बड़े ट्विस्ट देते हुए नजर आयेंगे। इसके नए प्रोमो से शो की कहानी का अनुमान लगाया जा सकता है।

कलर्स चैनल ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हर बार की तरह नाग-नागिन के सालों पुरानी प्रेम कहानी को इस बार दिखाया जाएगा। जहां पर नाग-नागिन के प्यार के बीच एक विलेन आ जाता है। जिसकी वजह से कलयुग में नागिन अपने प्यार को पाने के लिए लड़ाई करते हुए दिखाई देगी।
नागिन 4 को हाल ही में खत्म किया गया है। कोरोना लॅाकडाउन के कारण नागिन 4 की शूटिंग को बंद किया गया था। फिर शूटिंग की अनुमति मिलने पर फिर से इसका फाइनल शूट शुरू किया गया और कहानी का अंत किया गया। नागिन 5 में हिना खान पहले से ही इच्छाधारी नागिन के लुक में छाई हुई हैं। हिना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जैसे ही एकता ने उन्हें इसका प्रस्ताव दिया उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। वह इस दिलचस्प दुनिया और शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications