..................... Hina khan discharged from hospital and reached in event, karisma kapoor, ananya panday, navya nanda preised - Hindi Filmibeat

VIDEO: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सीधे इवेंट में पहुंचीं Hina Khan, लुक्स देख लोग बोले- शेरनी हो आप तो...

Hina khan

Hina khan discharged from hospital and reached in event: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि हिना खान ने अपनी खास पहचान टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ये बनाई है। उस सीरियल को करने के बाद हिना इतनी पॉपुलर हो गईं कि आज भी लोग हिना को अक्षरा के नाम से बुलाते हैं। बता दें कि हिना खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

दरअसल इसी साल जुलाई के महीने में हिना खान ने यह घोषणा की थी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। बिना देर किए हिना खान ने अपना इलाज शुरू करवा दिया। हिना अपनी हेल्थ अपडेट फैन्स के देती रहती हैं। इस दिक्कत से जूझने के बाद भी हिना खान अपना हौसला बनाए हुए हैं। कीमो थेरेपी के बीच हिना खान कुछ दिनों पहले रैंप वॉक पर नजर आई थीं। वहीं हाल ही में हिना खान को एक इवेंट में देखा गया।

पिंक कलर के कश्मीरी सूट ने नजर आने वाली हिना खान ने इवेंट में पहुंचते ही जमकर तारीफें बटोरीं। इतना ही नहीं हिना को देखते ही एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने हिना को गले से लगा लिया वहीं अमिताभ बच्चन की पोती नव्या को भी हिना ने प्यार दिया। इवेंट में आईं अनन्या पांडे भी हिना को देखते ही अपनी सीट से उठ जाती हैं और उनका हाल जानती हैं।

बता दें कि पैपराजी ने जैसे ही हिना खान को देखा उन्होंने हिना की जमकर तारीफ की और हिना ने भी सभी को कहा कि सभी उनके लिए दुआ करें। हिना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- क्या बात है हिना तुम तो शेरनी हो तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- आपकी हिम्मत को सलाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X