ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच टीवी पर वापसी करने जा रही हिना खान, इस शो से करेंगी कमबैक

Hina Khan Comeback: हिना खान टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि पिछले कई महीनो से वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। उनकी कीमोथेरेपी के कई सारे सेशन भी हो गए हैं। हिना खान अपने फ्रेंड्स के साथ में अपनी हेल्थ अपडेट्स को भी अक्सर शेयर करती हुई नजर आ जाती है। बीच में इलाज की वजह से वह लंबे वक्त तक टीवी से दूर रही।
लेकिन अब आपको बता दें कि हिना खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आपको बता दें कि कहां जा रहा है कि वह टीवी शो 'गृह लक्ष्मी' से एक बार फिर से इंडस्ट्री में कम बैक करने जा रही हैं। इस खबर को सुनने के बाद में फैन्स भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिना खान के इस शो का नाम 'गृह लक्ष्मी' है और इसको इपिक ऑन पर स्ट्रीम भी किया जाएगा। इस शो में चंकी पांडे, राहुल देव और दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। कुछ वक्त पहले ही इस शो का टीजर भी रिलीज किया गया है।
हालांकि आपको बता दें कि इस शो में हिना खान का किरदार क्या रहने वाला है अभी तक इस बात की कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन यह तो साफ है कि शो की कहानी अस्तित्व और ट्रांसफार्मेशन के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। यह शो जल्दी ही ऑन एयर भी होगा।
बताते चलें कि 28 जून को हिना खान ने अपने फैंस के साथ में ब्रेस्ट कैंसर की अपनी न्यूज़ शेयर कर दी थी। तभी से लगातार एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए दुआएं करते रहते हैं। हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में अक्षरा के किरदार से लोकप्रियता मिली।


Click it and Unblock the Notifications