कसौटी जिंदगी की 2 से 5 महीने गायब रहेंगी कोमोलिका 'हिना खान', फैंस को झटका !
कसौटी जिंदगी की 2 एक तरफ जहां टीआरपी में अपने नंबर बढ़ाते जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शो में कोमोलिका यानी कि हिना खान के बाहर जाने और वापस आने की खबरों ने भी जोर पकड़ रखा है।
कई दिनों से चर्चा है कि हिना जल्द इस शो को अलविदा कहने वाली हैं। उनकी जगह नई कोमोलिका या फिर किसी नए विलेन की एंट्री शो में करवाई जाएगी। इस पूरे मामले पर अब खुद हिना खान ने एक अखबार से बातचीत की है। हिना ने कहा है कि मैंने जब मेकर्स से पूछा कि क्या इस शो से रिप्लेस होने वाली हूं।

तो उनका कहना था कि हम इस बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। वह इस वक्त मेरे बिना कहानी को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने इस किरदार के लिए अपने लुक और परफॉरमेंस पर बहुत काम किया है। मुझे अपनी फिल्म का काम पूरा करना है।
फिल्म के लिए मैं शो से पहले कमिटमेंट कर चुकी थीं। इस वजह से मुझे ये शो छोड़कर जाना होगा। मुझे उम्मीद है कि सितंबर तक मेरी फिल्म का काम पूरा हो जाए। अगर तब मेरे पास कोई काम नहीं हुआ तो मैं कसौटी जिंदगी की 2 में दोबारा लौट कर आना चाहूंगी। यानी कुलमिलाकर देखा जाए तो हिना इस शो से 4 से 5 महीने का ब्रेक ले रही हैं।
बहरहाल, आपको बता दें कि साल 2019 में एंटरटेनमेंट के स्तर पर आपका इंतजार और ज्यादा बढ़ जाएगा। ये 7 टीवी सुपरस्टार्स 100 करोड़ी फिल्म के साथ दस्तक देंगे।


Click it and Unblock the Notifications