कैंसर की मार झेल रही Hina Khan औंधे मुंह लगी थीं गिरने, तभी Kartik Aaryan की मजबूत बाहों ने दिया सहारा

Hina Khan Falling Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर की मार झेल रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस अपनी इस जर्नी से कई लोगों को इंस्पायर कर रही हैं और यही वजह है कि आए दिन लोग उनकी तारीफ करने में कसर नहीं छोड़ते। हाल ही में एक बार फिर हिना खान रैंप वॉक करती नजर आईं और उनका वीडियो देख हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया।
Hina Khan ने किया रैंपवॉक
इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन ने 1 अक्टूबर, 2024 को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा क्यूरेट किया गया एक फैशन शो ऑर्गनाइज किया। 'नमो भारत: वॉक फॉर करेज, वॉक फॉर सर्विस और वॉक फॉर हेरिटेज' नाम के इस प्रोग्राम में मनोरंजन जगत के कई फेमस नाम शामिल हुए, जैसे सोनाली बेंद्रे, ताहिरा कश्यप, कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी।
Kartik Aaryan ने दिया Hina Khan को सहारा
कैंसर से जूझ रही टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान ने भी रैंप पर शानदार परफॉर्म किया। जैसे ही प्रोग्राम के फोटोज और वीडियोज सामने आए लोग हिना की तारीफ किए बिना रह नहीं पाए। लेकिन इन्हीं वीडियो में हिना का रेडिट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में, एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन का स्वागत करते हुए अपना बैलेंस खोती हुई दिखाई दे रही थीं। हिना, जो स्टेज पर लगभग गिर ही गई थीं, उन्होंने खुद को शालीनता से बैलेंस किया और एक सच्चे जेंटलमैन की तरह कार्तिक आर्यन भी उनकी मदद के लिए आगे आए।
Hina Khan की जमकर तारीफ कर रहे लोग
जैसे ही वीडियो रेडिट पर वायरल हुआ, लोगों ने हिना की हिम्मत और बैलेंस ना खोने के लिए उनकी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'इतने कठिन समय में खुद को इतनी शालीनता और गरिमा के साथ संभालने और इतनी हिम्मत दिखाने के लिए उन्हें बधाई। जल्दी ठीक हो जाओ, हिना शेर खान! तुम कई लोगों के लिए प्रेरणा साबित हो रही हो!!'


Click it and Unblock the Notifications