Hina Khan Cancer- हिना खान के जख्म देख सिहर जाएगा शरीर, साफ दिखा मुस्कान के पीछे का दर्द!

hina khan

हिना खान इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर को लेकर खबरों का हिस्सा है। अब उन्होने जो तस्वीरें साझा की हैं उनको देखकर आपके सिहरन पैदा हो जाएगी। हिना खान काफी तकलीफ में हैं।

इस तस्वीर में आपको ब्रेस्ट के साइड में एक जख्म नजर आएगा जिसको देखकर लग रहा है कि उनकी chemotherapy हुई है। फैंस ने जैसे ही ये तस्वीरें देखी वो दुखी हो गए और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। हिना खान की मुस्कान के पीछे का दर्द आपको साफ नजर आएगा। टाकों के निशान आपको हिला डालेंगे।

हिना खान ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, ''आप इस चित्र में क्या देख रहे हैं? मेरे शरीर पर घाव या मेरी आँखों में आशा, घाव मेरे हैं, मैं उन्हें प्यार से गले लगाती हूं क्योंकि वे उस प्रगति का पहला संकेत हैं जिसकी मैं हकदार हूं। मेरी आँखों में आशा मेरी आत्मा का प्रतिबिंब है, मैं सुरंग के अंत में लगभग प्रकाश देख सकता हूँ। मैं अपना उपचार प्रकट कर रहा हूं। और मैं आपके लिए भी प्रार्थना कर रहा हूं।'' हिना खान की इन तस्वीरों पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

हिना खान के फैंस कमेंट्स करते हुए उनको दिलासा दे रहे हैं। एक ने लिखा, ''हर चीज को इतनी शालीनता से स्वीकार करने का तरीका पसंद है... आप बहुतों को प्रेरणा दे रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''ढेर सारा प्यार !!! तुम्हारे लिए प्रार्थना है हिना..।'' एक ने लिखा, ''हमारी अक्षरा हाय जो इतने बहादुर थी देखना को बीमारी को हरा के रहोगी।'' एक ने लिखा, ''आपकी आँखों में आशा का वो दर्द अधिक मजबूत है जिसे आप खूबसूरती से छिपा रहे हैं!''

हाल ही में किया था ऐलान

हिना खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह कैंसर की तीसरी स्टेज पर है। अपनी पोस्ट के जरिए हिना खान ने अपने फैंस को आश्वासन दिया था कि वह स्ट्रांग है और उम्मीद करती है कि इस बीमारी से जल्दी जीतकर वापस आएंगी। उनका इलाज भी शुरू हो गया है। आप देखिए ये तस्वीरें..

More from Filmibeat

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X