'अरे बेशर्म औरत...' उमराह से लौट हिना खान ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस तो आग बबूला हुए लोग, कह दीं ऐसी-ऐसी बातें...

Hina khan brutally troll: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि हिना खान खान ने कुछ महीनों पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। जिसके बाद से उन्होंने अपनी कैंसर जर्नी अपने इंस्टा हैंडल पर लगातार शेयर की। हिना कभी अस्पताल की तस्वीरें शेयर करतीं तो कभी वह अपनी थेरिपी के वीडियो शेयर करतीं।
रिवीलिंग ड्रेस पहनना पड़ा हिना खान को भारी
हिना खान के कैंसर ट्रीटमेंट को देख उनपर कई लोगों ने आरोप भी लगाए कि हिना अपनी बीमारी का नाटक कर रही हैं। हिना खान पर आरोप लगाने वाली रोजलिन खान ने तमाम वीडियो भी बनाए थे, लेकिन हिना खान ने कभी भी इसका सामने से जवाब नहीं दिया था। हिना खान अपने कैंसर ट्रीटमेंट के दैरान कई विदेशी यात्रा पर भी जा चुकी हैं कभी उन्हें मालदीव के बीच पर देखा जाता तो कभी वह शॉपिंग करती नजर आतीं। वहीं कुछ दिनों पहले ही हिना खान उमराह करके आई हैं। हिना की उमराह की तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने हिना की जमकर तारीफ की थी, लेकिन फिलहाल तो हिना खान एक इवेंट का हिस्सा बनी हैं जिसमें हिना खान के आउटफिट को देख लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
बुरी तरह ट्रोल हुईं हिना खान
दरअसल बीते दिन हिना खान को अवॉर्ड नाइट में देखा गया था। इस दौरान हिना खान रेड कलर की खूबसूरत में नजर आईं। बता दें कि हिना खान की यह ड्रेस रिवीलिंग थी। जिसे देखने के बाद लोगों ने हिना खान को सिर्फ ट्रोल ही नहीं किया है बल्कि जमकर खरीखोटी भी सुनाई हैं। हिना खान के इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- अरे बेशर्म औरत। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- रमजान में तो थोड़े अच्छे कपड़े पहन लेतीं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- उमराह करके आने के बाद ये सब पहनना अच्छी बात नहीं। तुमने इस्लाम का मजाक बना रखा है। बता दें कि इससे भी ज्यादा लोगों ने कमेंट में हिना खान को ट्रोल किया है।


Click it and Unblock the Notifications