सर से पांव तक आलिया भट्ट का लुक चुराकर दुल्हन बनी हिना खान,जोड़े में गुदवाई ये खास चीज और तलवों पर रचाई मेहंदी

Hina Khan Wedding Look

Hina Khan Wedding Look: टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी शादी की तस्वरों से फैंस को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि कैंसर के इलाज के बीच हिना खान यूं अपने ल़न्ग टर्म बॉयफ्रेंड से शादी रचा लेंगी। जहां एक ओर सभी हिना खान के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे थे तो वहीं हिना ने ही सभी को सरप्राइज कर दिया है।

हिना की शादी की तैयारियों की भनक किसी को कानों कान नहीं हुई है। हिना खान और रॉकी जयवाल से सीधे अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की जो कि सेकेंडों में छा गई हैं। हिना खान का ब्राइडल लुक एक झलक में आलिया भट्ट के ब्राइडल लुक की यादें ताजा कर रहा है। नेटिजंस का मानना है कि साड़ी, घूंघट, हेयरस्टाइल से लेकर ज्वैलरी और मेहंदी सभी चीजें काफी हद तक आलिया भट्ट से मिलती जुलती ही हैं।

बता दें कि हिना खान और रॉकी जयसवाल ने अपनी शादी को काफी इंटीमेट ही रखा है। इस कपल ने अपनी शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर कराया है। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए हिना खान ने अपने और रॉकी के लुक की पूरी डिटेल्स भी फैंस के साथ शेयर की हैं।

साड़ी में दुल्हन बनीं हिना की खूबसूरती देख पूरा सोशल मीडिया दीवाना हो गया है। हिना ने पेस्टल शेड की साड़ी के साथ बहुत ही खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी रचाई थी, तो ज्वेलरी का डिजाइन भी कुछ कम नहीं था। देखें हिना के ब्राइडल लुक की डिटेल्स।

हिना ने शादी के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई बहुत ही सिंपल और सुंदर लुक वाली हैंडलूम साड़ी पहनी थी। टिशू सिल्क की ये ओपल ग्रीन साड़ी का लुक काफी सूदिंग था। मिनिमल मेकअप, ज्वेलरी के साथ पूरा लुक काफी अच्छा था। हालांकि हिना थोड़ी थोड़ी साड़ी में आलिया सी लग रही हैं।

हिना की ओपल ग्रीन साड़ी पर खास गोल्ड और सिल्वर धागों से खूबसूरत फ्लोरल मोटिफ्स बने हुए थे। वहीं ब्लश पाउडर लुक वाली जरदोजी की बॉर्डर ने बेशक ही सिंपल साड़ी में चार चांद लगा दिए हैं। हिना ने ग्रीन साड़ी के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट का लाइट पिंक ब्लाउज पहना था। स्क्वेयर स्वीटहार्ट नेक वाले ब्लाउज से पूरे लुक को सिमिट्री मिल गई है। ब्लाउज की बॉर्डर पर भी जरदोजी और जरी का वर्क था।

उल्टा पल्ला साड़ी ड्रेप के साथ हिना ने डबल दुपट्टा भी सिर पर कैरी किया था। जिससे उनका ब्राइडल लुक और खिलकर आया। खूबसूरत कुंदन के कड़े, सिंपल हार के साथ मांग टीका का कॉम्बिनेशन सबसे प्यारा लगा। हिना की मेहंदी भी बहुत सुंदर थीं।

हिना ने अपनी साड़ी पर खास कस्टमाइज हिना इन्फिनिटी रॉकी लिखवाया था। सिल्वर थ्रेड वर्क से बनी ये प्यारी डिटेलिंग हिना के लुक को और खास बना रही है। हिना ने एकदम ही लेटेस्ट और सबसे ट्रेंडी डिजाइन की मेहंदी रचाई थी। कमल फूल की ऐसी मेहंदी इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। पैरों पर भी ये मिनिमल मेहंदी का डिजाइन पायल के साथ कमाल लग रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: hina khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X