कैंसर से जूझ रही हिना खान बॉयफ्रेंड साथ गई शॉपिंग पर,मुसीबत में रॉकी को अपने साथ देख बोलीं- तुम मेरी...

Hina khan Latest Photo: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन फिर भी हिना खान अपने फैन्स के साथ कनेक्ट रहती हैं। आए दिनों हिना अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। कभी हिना अपनी कीमोथेरेपी का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी अपने घाव दिखाती नजर आती हैं, लेकिन बात दें कि हिना 2 दिन पहले ही अपने घर आई हैं।
बॉयफ्रेंड साथ शेयर की सेल्फी
हिना ने घर आते ही अपना पुराना शेड्यूल फॉलो करना शुरू कर दिया। वह जिम जा रही हैं और अच्छी डाइट ले रही हैं। वहीं हिना खान हाल ही में शॉपिंग पर भी गई हैं। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि हिना खान के साथ ही उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में ही शॉपिंग करते दिख रहे हैं।
हिना ने लिखी दिल की बात
वहीं शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि हिना और रॉकी ट्यूनिंग सेट करते नजर आ रहे हैं। हिना ने एक मिरर सेल्फी के शेयर करने के साथ ही बॉयफ्रेंड के लिए अपने दिल की बात लिखी है। जी हां, हिना खान कैप्शन में लिखती हैं- 'तुम बेस्ट हो रॉकी। ऊपर वाला तुम्हें हमेशा खुश रखे। तुम मेरी ताकत हो'
फैन्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि हिना खान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर फैन्स के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेस्ट जोड़ी है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- आप बहुत लकी हो हिना।
आपको बता दें कि हिना और रॉकी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बिग बॉस में हिना खान के रिलेशनशिप का खुलासा हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











