कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने मुंडवाए बाल, फिर इस लुक में आईं नजर, फैन्स बोले- आप तब भी खूबसूरत थीं आज भी हो..

Hina Khan shaved her head: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से आए दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती थीं, लेकिन जब से फैन्स को पता चला है कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं फैन्स का तो दिल ही टूट गया है, लेकिन इसके बाद भी हिना खान लगातार फैन्स को अपनी अपडेट देती रहती हैं। कभी वह अस्पताल से वीडियो और फोटो शेयर करती हैं तो कभी वह बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर कर उनकी तारीफ करती हैं। वहीं हाल ही में हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान क्रीम का प्रमोशन करती दिख रही हैं, लेकिन इस दौरान हिना खान का लुक देख फैन्स के होश ही उड़ गए।
हिना खान ने मुंडवाया सिर
हिना खान ने 30 जुलाई को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बताती हैं कि वह कीमोथेरेपी से गुजर रही हैं। जिससे उनके शरीर पर इसका प्रभाव पड़ा है। वह अपने चेहरे के पिगमेंटेशन दिखती हैं। फिर वह अपने रूटीन को फॉल करती दिखती हैं, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा नोटिस किया गया वो था हिना खान का लुक। जी हां, हिना खान ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसी के साथ ही उन्होंने अपने सिर पर कैप लगा रखी थी।
फैन्स ने की साहस की तारीफ
हिना खान के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हिना ने अपने बालों को मुंडवा लिया है। वह अपने सिर को अच्छी तरह से कवर करती दिख रही हैं। हिना खान का यह वीडियो देख कई फैन्स तो इमोशनल हो गए हैं तो वहीं कई लोगों ने हिना खान के साहस की तारीफ की है। जी हां, हिना के इस वीडियो पर फैन्स ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। बता दें कि नकुल मेहता ने कमेंट करते हुए हिना को चैंपियन पुकारा है। तो वहीं एक्ट्रेस दष्टी धामी ने भी हिना की तारीफ की है। वहीं फैन्स की बात करें तो एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा आप तब भी खूबसूरत थीं आज भी हो। तो वहीं दूसरे फैन ने कहा आप कमाल हो हिना।


Click it and Unblock the Notifications











