Hina Khan को कैंसर नहीं हुआ है सिर्फ लाइफ और फॉलोअर्स बढ़ाना है उसे, इनफ्लुएंसर की बात सुन भड़क गए फैन्स,VIDEO

Hina Khan Cancer is fake call by bigg boss fame puneet superstar: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपने लुक्स को लेकर आए दिनों तारीफें बटोरती रही हैं, लेकिन कुछ दिनों पहले ही हिना खान ने फैन्स को यह बताया था कि उन्हें स्टेज 3 का कैंसर है। बिना देर किए उन्होंने अपना ट्रीटमेंट शुरू करवाया। हिना खान लगातार अपने अस्पताल की तस्वीरें और अपने कीमोथेरेपी के फोटो और पोस्ट थेरेपी के निशान सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह अपने ही हाथों से अपने बाल काटती नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों और वीडियो ने लोगों का दिल दहला दिया है।
लेकिन हाल ही में एक इनफ्लुएंसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो हिना खान के कैंसर को फेक बता रहा है। बता दें कि यह इनफ्लुएंसर कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी 2 फेम पुनीत सुपरस्टार हैं। जी हां, हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हिना के कैंसर को फेक बता रहे हैं।
अपने इस वीडियो में पुनीत कहते हैं कि 'अगर हिना खान को सच में कैंसर जैसी बीमारी हुई है, तो भाई अपने अकाउंट से अपनी बीमारी का पोस्ट कौन करता है ? अपनी बीमारी की रिपोर्ट की पोस्ट कौन डालता है ? भाई इन लोगों ने क्या कर रखा है। इनफ्लुएंसर ने आजकल अपनी बीमारी का बहाना बना रखा है। वह इसे सोशल मीडिया पर डालते हैं और लाइक फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाते हैं।'
पुनीत इसके आगे कहते हैं कि मुझे नहीं लगता कि हिना खान को कैंसर हुआ है। कुछ दिनों बाद देख लेना एक पोस्ट आएगा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। थैंक यू फैन्स आपकी दुआ मेरे काम आई। आपको बता दें कि इस पोस्ट पर जहां कुछ यूजर्स पुनीत से सहमत हैं तो वहीं हिना खान के फैन्स पुनीत सुपरस्टार पर जमकर भड़कते नजर आ रहे हैं। जहां एक ने कहा मुझे तो तेरे दिमाग में ही...तो वहीं दूसरे ने जमकर खरी खोटी सुनाई है।


Click it and Unblock the Notifications