Hina Khan Cancer- हिना खान ने अपने हाथ से काटे बाल, मां का रोना सुनकर तड़प जाएगा आपका दिल!

hina khan

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सीधे अस्पताल से सामने आई है। लेकिन आज जो वीडियो सामने आया है वो आपको इमोशनल करने के लिए काफी है। इस वीडियो में हिना खान अपने बाल काटती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में उनकी मां भी हैं जो कि चिंता में हैं। बेटी की इस हालत को देखकर वो काफी घबराई हुई हैं और कुछ कहती हुई नजर आ रही हैँ। हिना खान की मां की आवाज आपके कानों में पड़ेगी तो आपको उस दुख का एहसास हो जाएगा। हिना खान ने पहले खुद ही अपने एक चोटी काटी और बाद में बार्बर ने कटिंग की।

हिना खान ने इस वीडियो के साथ लिखा, ''आप मेरी मां की कश्मीरी में रोने की आवाज सुन सकते हैं। (मुझे आशीर्वाद देते हुए) जब उसने खुद को कुछ ऐसा देखने के लिए तैयार किया जिसकी उसने कभी कल्पना करने की हिम्मत नहीं की थी। हृदय विदारक भावनाओं को प्रबंधित करने के लिए हम सभी के पास समान चीजें नहीं हैं।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

हिना खान के फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैँ। एक ने लिखा, ''हिना तुम एक योद्धा हो, ऐसी बहादुर लड़की नहीं देखी, तुम्हें और शक्ति मिले, मजबूत रहो।'' एक ने लिखा, ''तुम बहुत मजबूत हो, बहुत मजबूत हो। आप इतने सारे लोगों को ताकत दे रही हैं, आपको पता नहीं हिना दी। अल्लाह आपको आशीर्वाद दे।'' एक ने लिखा, ''यह सब अच्छा होने वाला है। अल्लाह आपके लिए सब कुछ आसान कर दे और आपको शिफा दे! आमीन।'' एक ने लिखा, ''आप अब भी सबसे सुंदर दिखती हैं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

हिना खान ने किया था ऐलान

हिना खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह कैंसर की तीसरी स्टेज पर है। अपनी पोस्ट के जरिए हिना खान ने अपने फैंस को आश्वासन दिया था कि वह स्ट्रांग है और उम्मीद करती है कि इस बीमारी से जल्दी जीतकर वापस आएंगी। उनका इलाज भी शुरू हो गया है। आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X