..................... hina khan breast cancer boyfriend rocky Jaiswal give surprise, cooked her Favorite meal - Hindi Filmibeat

कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan को बॉयफ्रेंड ने दिया ये सरप्राइज, बोले- जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं तो...

hina khan

Hina khan breast cancer: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अस्पताल में हैं। जी हां, कुछ समय पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स को बताया था कि वह कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले दिनों उन्होंने कीमोथेरेपी से पहले एक वीडियो शेयर किया था। वहीं कुछ समय बात उन्होंने अपने बाल काटते हुए वीडियो शेयर किया था। बता दें कि हिना खान लगातार सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ जुड़ी हैं और लगातार अपने इलाज का अपडेट दे रही हैं।

बता दें कि इस दौरान हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी खूब सुर्खियों में आए। दरअसल कुछ लोगों को लगने लगा था कि शायद अब दोनों अलग हो सकते हैं, लेकिन रॉकी ने इन सभी बातों को खारिज किया और कहा कि वह हमेशा साथ थे और साथ रहेंगे। रॉकी आए दिनों अस्पताल में हिना खान से मिलने आते रहते हैं।

वहीं हाल ही में रॉकी जायसवाल ने हिना खान के लिए एक सरप्राइज दिया है। जी हां, रॉकी जायसवाल हिना के लिए उनका फेवरेट फूड लेकर आए हैं। जिसे देखते ही हिना खान खुशी से झूम उठी हैं। रॉकी जायसवाल ने अपने इंस्टा हैंडल पर हिना खान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिना खान खाना खाने के लिए तैयार बैठी नजर आ रही हैं। वह तस्वीरों में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही रॉकी जायसवाल लिखते हैं- जब तुम मुस्कुराती हो तो रोशनी और भी तेज हो जाती है। जब तुम खुश होती हो तो जिंदगी सार्थक हो जाती है। जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं तो मैं खुद को जीता हुआ महसूस करती हूं। जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं... तो कुछ भी ज्यादा मायने नहीं रखता। मैंने उसका पसंदीदा खाना पकाया.. यह मेरे प्यार के लिए वीकेंड स्पेशल है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X