बिग बॉस 14 के प्रीमियर से लीक हुआ हिना खान का बोल्ड डांस वीडियो! देखें कोमोलिका का ग्लैमरस अवतार
बिग बॉस 14 का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस बार नए कंटेस्टेंट्स के साथ सलमान खान एक बार फिर धमाकेदार रियालिटी शो के साथ हाजिर होंगे। आज रात बिग बॉस 14 का प्रीमियर हैं जहां नए पुराने सभी कंटेस्टेंट्स स्टेज पर नजर आएंगे। बिग बॉस 14 से हिना खान ने डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान धमाकेदार डांस के साथ फैंस को इंप्रेस कर सकते हैं।
हिना खान का डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वह वखरा गाने पर बोल्ड डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में हिना खान की जर्नी को भी दिखाया गया है। हिना खान इस वीडियो में नए कंटेस्टेंट्स को सलाह देती भी नजर आ रही हैं।
बता दें हिना खान ने बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था वह रनरअप रही थीं। इस सीजन में हिना खान जीत तो नहीं पाई थीं लेकिन इस सीजन को आज भी हिना की वजह से ही याद किया जाता है। इस सीजन को शिल्पा शिंदे ने जीता था। वहीं पिछले बार बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बने थे।


Click it and Unblock the Notifications