हिना खान ने बनाया रिकॅार्ड, टीवी की पहली ऐसी एक्ट्रेस, इंडिया डे परेड पर करेंगी ये काम !
टीवी की सबसे लोकप्रिय स्टार की बात की जाए तो हिना खान का नाम सबसे पहले आता है। इस साल कांस का हिस्सा बनकर हिना ने खुद को विदेश में भी फेम दिला दिया है। हिना की शोहरत का आलम ये है कि अब वह नया रिकॅार्ड कायम करने जा रही है।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार हिना को न्यूयॅार्क में हो रहे इंडिया डे परेड के लिए इनवाइट किया गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर हिना के फैंस ने इस खबर को शेयर भी किया है। इसी के साथ हिना टीवी की ऐसी पहली एक्ट्रेस बन गई हैं जिन्हें ये मौका मिल रहा है।

फैंस हिना को इस सुनहरे मौके के लिए बधाई दे रहे हैं। बता दें कि कि न्यूयॅार्क में 18 अगस्त को होने जा रहे इंडिया डे परेड में सैन्य बलों के पराक्रम और बलिदान को सम्मानित किया जाएगा। इंडिया डे परेड में हजारों भारतीय शामिल होते हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल की तरह परेड में भारत की कई हस्तियों बतौर विशेष अतिथि शामिल होंगी। इनमें एक्टर सुनील शेट्टी,एक्ट्रेस हिना खान, नेशनल बास्केटबॅाल एसोसिएशन के आयुक्त एडम सिल्वर शामिल हैं। कहीं ना कहीं हिना के करियर के लिए ये बड़ा मौका साबित होगा। हिना खान जल्द विक्रम भट्ट की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
यहां देखिए हिना पर एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications