कैंसर के इलाज के बीच दुल्हन बनीं Hina Khan, लाल जोड़ा, हाथों में मेहंदी देख लोग बोले- नजर ना लगे...

Hina Khan Bridal Look: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती रही हैं, लेकिन जब से हिना खान को कैंसर हुआ है तब से वह अपनी हेल्थ पर खास ध्यान दे रही हैं। बता दें कि हिना खान लगातार अपनी हेल्थ अपडेट फैन्स को देती रहती हैं। वहीं फैन्स भी हिना के जल्द ठीक होने की कामना करते रहते है। वहीं अपने इलाज के बीच हिना खान को दुल्हन के रूप में सजा देख फैन्स तो हैरान ही रह गए है।
दुल्हन बनीं हिना खान
हाल ही में हिना खान के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान लाल जोड़ा पहने हाथों में मेहंदी लगाए और पाव में आलता लगाए नजर आ रही हैं। हिना किसी खूबसूरत दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। बात कि कैंसर के इलाज के बीच यह हिना खान का पहला प्रोजेक्ट है। हिना बहुत ही कॉन्फिडेंस से वॉक करती नजर आ रही हैं। हिना खान के इस लुक को देख फैन्स तो दीवाने ही हो गए हैं।
बिग बॉस में किया रॉकी के साथ रिश्ता कंफर्म
बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है हिना तुम बहुत ही खूबसूरत दुल्हन लग रही हो तो वहीं दूसरे ने कहा नजर ना लगे। आपको बता दें कि हिना खान रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं। हिना खान ने बिग बॉस के घर में खुलासा किया था कि वह रॉकी के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने शादी का कोई प्लान सामने नहीं आया है। वहीं कैंसर होने के दौरान रॉकी से यह सवाल पूछा गया की क्या अब रॉकी शादी करेंगे ऐसे में रॉकी ने जवाब देते हुए कहा था कि उनका और हिना का रिश्ता बहुत मजबूत है यह आगे तक चलेगा।
हाल ही में हिना खान ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही हिना रैंप पर कदम रखती हैं वह इमोशनल हो जाती हैं और लोगों से मिल रहे इतने प्यार को देख वह काफी उत्साहित होती हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही हिना लिखती हैं- मेरे पिता हमेशा कहा करते थे डैडी की मजबूत लड़की,अपनी समस्याओं के बारे में कभी शिकायत न करें (केवल आभार) अपने जीवन पर नियंत्रण करना सीखों, खड़े रहो और इससे निपटो इसलिए मैंने परिणाम के बारे में चिंता करना बंद कर दिया, बस उस पर ध्यान केंद्रित किया जो मेरे नियंत्रण में है बाकी, इसे अल्लाह पर छोड़ दो..वह आपके प्रयासों को देखता है, वह आपकी प्रार्थनाएँ सुनता है और वह आपके दिल को जानता है यह आसान नहीं था लेकिन मैं खुद से कहती रही आगे बढ़ो हिना कभी मत रुकना।


Click it and Unblock the Notifications











