दुल्हन का जोड़ा उतार आनन फानन में कीमो के बिस्तर पर पहुंची हिना खान, दर्दनाख तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'दुआ...'

Hina Khan Hospitalized:टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान के फैंस अभी तक उनकी दुल्हन बनी रैंप वॉक की तस्वीरें और वीडियो देखते भरे नहीं थे कि हसीना ने एक बार फिर से दर्दभरी तस्वीर शेयर कर अपने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। अपने वर्क कमिटमेंट पूरे करने के बाद हिना खान अगली कीमोथैरेपी के लिए अस्पताल में पहुंच चुकी हैं।
हिना अपने फैंस के साथ अपनी बीमारी से जुड़ा हर एक अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी की तारीफ कर रहे हैं। कीमोथेरेपी जैसे कठिन इलाज के बावजूद हिना खान ने काम से ब्रेक नहीं लिया और अपने कमिटमेंट्स पूरे किए। वह लगातार काम कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में रैम्प वॉक करती नजर आ रही थीं। फैंस उनको देखकर दंग रह गए थे। लाल रंग का जोड़ा पहन, हैवी ज्वेलरी और ब्राइडल मेकअप के साथ पूरे कॉन्फिडें से उन्होंने रैम्प वॉक पर धमाल मचा दिया।
हिना फिलहाल अपना काम पूरा करके वापस मुंबई आ गई हैं। एक्ट्रेस का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है। अब उनके बचे हुए कीमोथेरेपी सेशन्स होने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टा पोस्ट के जरिए दी। अस्पताल से अपनी फोटो शेयर करते हुए हिना ने लिखा- "थकाऊ काम में दोबारा वापसी, महीने का वो दिन। दुआ।"
रैंप वाले वीडियो के साथ हिना ने एक नोट भी लिखा था जो दिखाता है कि वो कितनी स्ट्रांग हैं और उन्हें ये ताकत कहां से मिलती है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,"मेरे पिता हमेशा कहते थे, हाय डैडी की मजबूत लड़की, कभी रोने वाली बेबी मत बनना, अपनी परेशानियों को लेकर कभी शिकायत नहीं करना, अपनी जिंदगी पर कंट्रोल रखना, शान से खड़ी होकर इससे डील करना।"


Click it and Unblock the Notifications