दीपिका और कैटरीना के बाद कोमोलिका 'हिना खान' ने मारी बाजी, फैंस के लिए बड़ा धमाका!
कसौटी जिंदगी की 2 की कोमोलिका यानी कि हिना खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आयी है। टीवी की इस स्टार एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और सोनम कपूर के बाद ये कारनामा करने जा रही हैं। हिना खान की डेब्यू फिल्म लाइन्स का पहला लुक जल्द जारी किया जाएगा।
आपको बता दें कि किसी साधारण तरीके से नहीं बल्कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में हिना की फिल्म का पहला लुक जारी किया जाएगा। हिना कान्स के रेड कारपेट पर भी अपनी स्टाइल का जलवा दिखाते हुए नजर आयेंगी। हुसैन खान निर्देशित ये फिल्म एक गंभीर कहानी है।
फिल्म की कहानी उन लोगों के जीवन पर आधारित है जो सीमा के दोनों तरफ एलओसी के करीब रहते हैं। हिना के साथ फिल्म की पूरी टीम कान्स का हिस्सा बनते हुए नजर आएगी। कान्स फिल्म फेस्टिवल 14 से 25 मई के बीच आयोजित किया जाएगा।

फिल्म के निर्माता राहत काजमी ने ये जानकारी देते हुए कहा है कि ये हमारी टीम का शानदार प्रयास है। हमें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म का पहला लुक जारी करने का मौका मिला है। आपको बता दें कि हिना खान इन दिनों टीवी से लेकर बॅालीवुड की दुनिया में चर्चा का विषय बन गई हैं। उम्मीद है कि कान्स के रेड कारपेट पर हिना अपना जलवा बिखरने में कामयाब हों। यहां देखिए हिना खान की अब तक सबसे स्टाइलिश तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











