हिना खान ने शादी के बाद बेबी बंप फोटोज के साथ किया प्रेग्नेंसी का ऐलान? जानिए वायरल तस्वीरों की सच्चाई

Hina Khan Pregnancy Fact ChecK

Hina Khan Pregnancy Fact ChecK: टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी शादी के ऐलान के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। कुछ ही दिनों पहले हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ शादी कर हर किसी को सरप्राइज दे दिया था। वहीं अभी लोग हिना खान के ब्राइडल ग्लो पर अटके हुए थे कि हिना खान के बेबी बंप फोटोज ने बवाल मचा दिया है।

हिना खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रही है। तस्वीरों के सामने आते ही फैंस हिना खान को खूब बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग हिना को कैंसर के इलाज के बीच प्रेंग्नेंसी से बचने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही हिना खान के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने के चर्चे शुरू हो गए हैं।

हालांकि आपको बता दें कि हिना खान की तस्वीरों की सच्चाई कुछ और है जिसे जानकर उनके फैंस हिल जाएंगे। दरअसल, हिना खान की ये तस्वीरें असली नहीं है बल्कि फेक है और पूरी तरह से एआई के माध्यम से बनाई गई हैं। ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी का ऐसा मैरटनिटी फोटोशूट एआई से क्रिएट कर वायरल किया गया बल्कि इससे पहले भी तमाम हीरोइने इसकी चपेट में आ चुकी हैं।

एक्ट्रेस हिना खान पिछले लंबे वक्त से ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हो गया था, जिसके लिए उन्होंने कीमोथैरेपी भी ली और साथ ही कीमो के साइड इफेक्ट्स भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किए थे। जब हिना ने अपने कैंसर की जानकारी दी थी तो हर कोई हैरान रह गया था।

कैंसर की जंग के बीच ही हिना खान से शादी कर रॉकी ने प्यार की नई परिभाषा गढ़ दी है। शादी में हिना खान ने हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी लगवाई थी और साथ ही मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। इस आउटफिट में हिना खान बेहद ही प्यारी लग रही थीं।

Read more about: hina khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X