Nach Baliye 9 में हिना खान की एंट्री, हर एपिसोड के लिए मिलेगी इतनी फीस,चौंक जायेंगे !
हिना खान की डिमांड इन दिनों काफी तेज है। हाल ही में ये खबर आयी थी कि हिना खान जल्द कसौटी जिंदगी की 2 में बतौर कोमोलिका वापसी करने वाली हैं। जुलाई में उनकी एंट्री शो में दिखाई जा सकती है। लेकिन इसके साथ हिना के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
हिना खान और उनके बॅायफ्रेंड रॅाकी जायसवाल को फिर से नच बलिए 9 के लिए संपर्क किया गया है। इससे पहले भी हिना को शो में आने के लिए प्रस्ताव दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना ने शो में शामिल होने से इंकार कर दिया था।

इसकी वजह बैक टू बैक हिना के डेब्यू फिल्म की शूटिंग बताई जा रही थी। तब नच बलिए मई से जून के बीच लांच होने वाला था। किन्हीं कारण से ऐसा हो नहीं पाया। ऐसे में अब मेकर्स दोबारा से हिना और रॅाकी को शो में शामिल होने के लिए मना लिया है।
साथ ही हिना और रॅाकी दोनों के पास शो में शामिल होने के लिए डेट भी मिल रहे हैं।शो से मिली जानकारी के मुताबिक हिना और रॅाकी को हर एपिसोड के लिए 8 लाख की फीस देने की बात की गई है। जो कि बाकी के कंटेस्टेंट के मुकाबले काफी अधिक है।ऐसे में अगर सबकुछ ठीक रहा तो हिना छोटे पर्दे पर अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस करती हुई दिखाई देंगी।
फिलहाल, यहां देखिए हिना और रॅाकी की रोमांटिक तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











