कोमोलिका के फैंस को झटका, नहीं होगी कसौटी जिंदगी की में 'हिना खान' की वापसी, बड़ा फैसला !

By Prachi Dixit

कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए आने वाला वीक काफी खास होने वाला है। एक बार फिर से कोमोलिका की झलक शो में दिखाई देने वाली है। जहां पर कोमोलिका मिस्टर बजाज को अनुराग के खिलाफ सारी जानकारी के पेपर देती है। तभी से इसी बात की चर्चा है कि एक बार फिर से कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका की वापसी हो गई है।

लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। कोमोलिका और मिस्टर बजाज का ये सीन आपको केवल एक एपिसोड में कुछ मिनट के लिए देखने को मिलेगा। जहां पर मिस्टर बजाज ये याद करते हैं कि किस तरह कोमोलिका ने उन्हें अनुराग से बदला लेने के लिए जानकारी दी है। हिना खान की एंट्री के लिए फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

Kasautii Zindagaii Kay

खुद हिना खान ने इस बात की जानकारी दी है। अपने एक फैन के सवाल पर हिना खान ने इसका जवाब दिया है कि वह कसौटी जिंदगी की में बतौर कोमोलिका कब वापसी कर रही हैं। एक फैन ने हिना से सवाल किया है कि क्या वह कसौटी में वापसी कर रही हैं।

इस पर हिना ने जवाब दिया है कि फिलहाल वह नवंबर तक अपने दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस वजह से वह वापसी नहीं कर सकती हैं। यानी इतना तो साफ हो गया है कि कोमोलिका की वापसी के लिए अभी देरी है। फैंस को फिलहाल शो में मिस्टर बजाज और प्रेरणा की शादी होते हुए देखने को मिलेगी।

यहां देखिए हिना की हाल ही में वायरल हुईं तस्वीरें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X