ये रिश्ता क्या कहलाता है: खत्म हुई अक्षरा की कहानी....कुछ ऐसा रहा सफर
सुनने में आ आ रहा है कि, शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अक्षरा उर्फ़ हिना खान की विदाई हो जाएगी। हिना का कहना है कि शो में अब उनके लिए कुछ भी नहीं बचा है,जिस कारण उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है फैन्स के लिए एक लिए एक बुरी खबर है। सूत्रों की माने तो शो से शो की लीड अक्षरा की मौत हो जाएगी। इसी के साथ शो में अब वह कभी नजर नहीं आयेगीं।
शो में उनके ट्रैक को खत्म करने का कारण शो-मेकर्स से उनका आपसी विवाद बताया जा रहा है।अक्षरा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस हिना खान के मुताबिक वो सीरियल में अपने किरदार से भी खुश नहीं थीं। इसे लेकर वो मेकर्स से कई बार शिकायत और शो छोड़ने की धमकी भी दे चुकी थीं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: मिष्टी ने खोली....कार्तिक-नायरा की पोल और
इसीलिए शो मेकर्स ने अक्षरा के किरदार को खत्म करने का फैसला लिया है। सीरियल की स्टोरी के मुताबिक अब अक्षरा को मार दिया जाएगा। अक्षरा की मौत ऊंची पहाड़ी से पानी में गिरने की वजह से होगी।
वहीं हिना का कहना है कि,इसमें मेरा काम उतना है नहीं जितना न्यू जेनरेशन का है। अगर मेरी बात मनवानी होती तो फिर मैं ही मैं होती हर जगह। मैं भी कहीं न कहीं कश्मकश में हूं। हालांकि मैं नई अपॉर्च्युनिटीज के लिए खुद
को रेडी कर रही हूं।
हिना खान का नया 'पार्टनर'..पोस्ट की सेल्फी!
शो ये रिश्ता क्या कहलाता है 2009 में अरेंज मैरिज और लव मैरिज के अच्छे और बुरे कारण दिखाने के लिए शुरू हुआ था। कहानी दो जोड़ों की थी शौर्य और वर्षा जिन्होंने लव मैरिज की थी और नैतिक-अक्षरा जिन्होंने की अरेंज मैरिज।हालांकि हर सीरियल की तरह ये सीरियल भी मुद्दे से भटका लेकिन अक्षरा ने सीरियल की कमान संभाल ली।
अक्षरा यानि हिना खान की फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है और इसी वजह से सीरियल की टीआरपी कभी कम नहीं होती। लेकिन इसके लिए उन्होंने काफी पापड़ बेले हैं।
हिना खान की वजह से 'ये रिश्ता..की' टीम ने लिया ये फैसला..SAD!
शो के दौरान अक्षरा के कई लुक देखने को मिले, जिनमे नौ लुक हम आपको दिखा रहे हैं-


Click it and Unblock the Notifications











