हिना खान की बिगड़ी तबियत..इस बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस!
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा उर्फ हिना खान की तबियत ज्यादा खराब हो रही है। इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें डेंगू हुआ है।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा उर्फ हिना खान की तबियत ज्यादा खराब हो रही है। इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें डेंगू हुआ है। इसी कारण वो शो में भी दिखाई नहीं दे रही हैं।

कुछ दिनों पहले ये भी कहा जा रहा था कि हिना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है और अब वह कहीं भी काम करने को आजाद हैं। लेकिन अब उनकी तबीयत बिगड़ गई है।
यही वजह है कि वह शो से गायब चल रही हैं और सीरियल के मेकर्स हिना खान की डबिंग आर्टिस्ट के साथ ही काम चला रहे हैं।
तो फाइनली मिल ही गई सलमान खान को अपनी फेवरिट!
बता दें कि पिछले दिनों से ही हिना सीरियल के मेकर्स से काफी नाराज़ चल रही थीं। हिना का कहना था कि अब सीरियल में अक्षरा के किरदार को साइडलाइन करके केवल शिवांगी जोशी के किरदार यानि नायरा को ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि हिना के शो छोड़ने की खबरें तब सामने आने लगी थीं जब नैतिक का किरदार निभाने वाले करण मेहरा ने तबीयत खराब होने की बात कहकर सीरियल को छोड़ दिया था।
करण के शो छोड़ने के बाद शो में विशाल सिंह की एंट्री हुई थी। ऐसे में अक्षरा ने उन्हें नैतिक का रोल सही तरीके से निभाने में मदद की थी।


Click it and Unblock the Notifications


















