कैंसर के इलाज के बीच फिर मालदीव पहुंचीं Hina Khan, समंदर किनारे जमकर करवाया फोटोशूट, देखें PHOTOS

Hina khan

Hina khan again reach Maldives Vacation: टीवी की जानी मानी हसीना हिना खान इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। उनकी कई कीमो थेरेपी हो चुकी हैं।

वह अपने इलाज का हर एक छोटा बड़ा अपडेट फैन्स के साथ शेयर करती हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने इलाज के बीच कई वेकेशन भी प्लान कर चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मालदीव गई हुई हैं जहां से एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। हिना की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

वेकेशन मनाने फिर मालदीव पहुंचीं हिना खान
हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस वेकेशन पर जमकर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। हिना खान खूबसूरत वन पीस फ्लोरल ड्रेस पहने दिख रही हैं। उन्होंने विग लगाई हुई है। आंखों पर काला चश्मा लाइट मेकअप और स्लीपर्स कैरी की हुई हैं। हिना ने अपने इंस्टा पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं।

हिना की तस्वीरें देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही हिना खान लिखती हैं वह वहां दोबारा चली गई खुशियां फैलाने के लिए। बता दें कि हिना खान की इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए बोला- आप काफी बहादुर हो तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- बहुत ही प्यारी लग रही हो हिना। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कई लोग ऐसे में अपना आत्म विश्वास भी खो देते हैं, लेकिन हिना बहुत मजबूत है।

More from Filmibeat

Read more about: hina khan tv news viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X