तो क्या फिर से सलमान खान के शो Bigg Boss 13 में होगी हिना खान की एंट्री, बड़ा खुलासा !
टीवी हो या बॅालीवुड इन दिनों हर तरफ केवल हिना खान की चर्चा हो रही है। हर बड़े शो से हिना खान का नाम जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि हिना खान के करियर में एक बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने बिग बॅास 11 को चुना।
ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अक्षरा बनकर हिना ने शो में एंट्री ली। जब वह शो से बाहर आयीं तब तक अक्षरा को पीछे छोड़ हिना का नाम सिर्फ लोगों पर छाया हुआ था । हिना ने अपने नाम से टीवी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाईं। उनका करियर फिलहाल रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

कसौटी जिंदगी की 2 की कोमोलिका से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल तक। हिना ने अपने आप को स्टारडम की फेहरिस्त में पहुंचा लिया है। यही वजह है कि वह जल्द सलमान खान के साथ बिग बॅास 13 में नजर आ सकती हैं। खुद इसका इशारा हिना ने दिया है।
आपको याद दिला दें कि बिग बॅास 12 में बतौर गेस्ट हिना ने एंटी ली। बिग बॅास 13 के लिए भी हिना के फैंस तैयार हो जाइए। हाल ही में जब सोशल मीडिया पर हिना खान से उनके एक फैन ने पूछा कि क्या वह बिग बॅास के अगले सीजन में दिखाई देंगी।
इसके जवाब में हिना ने कहा कि एक गेस्ट के तौर पर क्यों नहीं। बिग बॅास ने मुझे उम्मीद से बहुत अधिक दिया है। इसके प्रति आभार। खैर, इतना तो तय है कि मेकर्स टीआरपी के लिए हिना को शो पर बुला सकते हैं।
फिलहाल चलिए आपको दिखाते हैं हिना की ये अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications