इंडियन आईडल जज: हिमेश रेशमिया ने किया यौन उत्पीड़न आरोपी अनु मलिक को रिप्लेस
काफी समय से अनु मलिक पर सोनी टीवी के रियलिटी शो इंडियन आईडल को छोड़ने का दबाव था जिसके बाद अनु मलिक ने शो छोड़ दिया था। अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे जिसके बाद ही लोगों ने उनके जज बनने पर आपत्ति जताई थी।
अब हिमेश रेशमिया ने अनु मलिक को इंडियन आईडल के जज के तौर पर रिप्लेस कर दिया है। हिमेश का कहना है कि वो काफी समय से इस शो को फॉलो कर रहे हैं। गौरतलब है कि हिमेश पहले भी कई रियलिटी शो जज कर चुके हैं।

बात करें अनु मलिक की तो पिछले दिनों उन्होंने अपनी सफाई देते हुए एक चिट्ठी ट्वीट की थी। इस चिट्ठी में अनु मलिक ने लिखा था कि कैसे उन पर लगे आरोप उनका करियर खराब कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











