..................... Himesh Reshammiya and Vishal Dadlani return as judges for Zee Tv show Sa Re Ga Ma Pa ।जी टीवी सारेगामापा का नया सीजन हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी जज। - Hindi Filmibeat

फैंस के लिए बड़ी खबर, सारेगामापा शो की वापसी, ये दोनों बिग स्टार बनेंगे सुपर जज

By Filmibeat Desk

ज़ी टीवी का सा रे गा मा पा शो फिर से वापसी करने जा रहा है। पिछले साल सारेगामापा लिटिल चैंप्स की सफलता के बाद ज़ी टीवी अब अपने सबसे आइकॉनिक और लंबे समय तक चलने वाले रियलिटी शो सारेगामापा के साथ लौट आया है। जो अब भी संगीत प्रेमियों के दिल में बसा है।

सारेगामापा का नया सीजनए देश के उभरते गायकों के लिए अवसरों का खजाना लेकर आया है। उन्हें अपने टैलेंट को प्रदर्शित करने और संगीत की दुनिया में अपना नाम कमाने का मौका देने जा रहे हैं इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी, जो एक बार फिर जजों की सीट पर नजर आएंगे।

Himesh Reshammiya, Vishal Dadlani

ज़ी टीवी के सारेगामापा में जज बनकर लौटने पर हिमेश रेशमिया ने कहा है कि सारेगामापा जैसे शो को जज करना बहुत बढ़िया अनुभव है। मैं इसके बहुत से सीजंस का हिस्सा रह चुका हूंए लेकिन इस बार मुझे कुछ बढ़िया यंग टैलेंट को लॉन्च करने के लिए उनसे मिलने इंतजार है। मुझे लगता है कि एक रियलिटी शो को जज करने का सबसे बड़ा आकर्षण यह होता है कि आपको नए टैलेंट को सुनने का मौका मिलता है।

पाॅपुलर सिंगर एवं कंपोजर विशाल ददलानी ने कहा है कि मैंने इसी शो के साथ अपना रियलिटी टीवी शो का सफर शुरू किया था। इस शो से जुड़कर मुझे हमेशा लगता है जैसे मैं घर वापसी कर रहा हूं। इस शो का लंबा इतिहास रहा है और मुझे लगता है कि सभी इस विरासत का हिस्सा बनना चाहते हैं। यह सीजन भी बड़ा और बेहतर होने जा रहा है। आपको बता दें कि इस शो को लेकर ऑनलाइन ऑडिशन शुरू हो गए हैं। अगस्त से शो का लांच किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X